DESH KI AAWAJ

कार्तिक पूर्णिमा के महा स्नान के लिए तीर्थ नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पुष्कर धार्मिक मेला स्पेशल रिपोर्ट

कार्तिक पूर्णिमा के महा स्नान के लिए तीर्थ नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिमझिम फुहारों के बीच श्रदालु पवित्र सरोवर में लगा रहे हैं आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान के साथ आज होगा पुष्कर धार्मिक मेले का समापन

पुष्कर के बाजारों घाटों मंदिरों और मेला क्षेत्र में श्रदालुओ का रेला ही रेला नजर आ रहा है

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात

पुलिस को मिली पुष्कर मेले में बड़ी सफलता 11 बावरी जाति की जेब कतरी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई उठाई गिरे और जेब कतरों को लोगों ने पकड़कर सरेआम पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

ब्रह्मा मन्दिर में दर्शन के लिए लगी भक्तों की भारी भीड़

श्रद्धालु पुष्कर के सुप्रसिद्ध मालपुए जमकर ले रहे स्वाद

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला आज कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ ही संपन्न हो जाएगा तो वही महा स्नान के लिए गुरुवार शाम से ही श्रद्धालुओं का रेला शुरू हो गया है जो रात्रि 12 बजे से पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर जगतपिता ब्रह्मा मन्दिर के दर्शन कर रहे है । चारों तरफ कस्बे के अंदर श्रद्धालुओं का रेला रेला नजर आ रहा है । महा स्नान गुरुवार रात्रि 12 बजे से शुरू हो गया । इसके लिए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर के घाटों पर अपना डेरा डाल लिया है । तथा रात्रि 12 बजते ही पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर रहे है । वहीं भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की तरफ से भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा प्रशासन और पुलिस इसके लिए अलर्ट हो रखें है । कस्बे में भारी भीड़ को देखते हुए टू व्हीलर वाहनों की भी आवाजाही बंद कर दी गई है । तथा कस्बे के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस जाब्ता तैनात कर सारे रास्ते बंद कर दिए हैं , ताकि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो । इसके लिए सभी प्रकार के वाहनों का कस्बे में प्रवेश बंद कर दिया गया है । वही छह दिवसीय धार्मिक मेले का आज कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ समापन हो जायेगा। स्नान का क्रम देर शाम तक चलता रहेगा।वही गत दो दिनों से मौसम खराब होने के कारण ठंड भी बढ़ गई तथा आज सुबह रिमझिम फुहारे भी शुरू हो गई । लेकिन इन सबके बीच मे आस्था पड़ी भारी ओर ठंड ओर रिमझिम फुहारों के बीच श्रदालु पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगा रहे है।
दौरान गुरुवार को सन्तो ने सप्त ऋषि घाट पर शाही स्नान किया । वहीं शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ ही पंचतीर्थ स्नान ओर धार्मिक मेले का समापन हो जायेगा । गुरुवार को पुष्कर के इतिहास में पहली बार जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा एवं उज्जैन के महाकाल बाबा की यात्रा की भांति चंदन व सागवान की लकड़ी से निर्मित 15 लाख रुपए की लागत के रथ पर पहली बार ब्रह्मा जी व सावित्री माता की कस्बे में शाही यात्रा निकालने की तैयारी की , लेकिन रथ बड़ा होने के कारण ब्रह्म चोक पर ही फंस गया . जिसे आयोजको ने पुलिस की मदद से बडी मुश्किल से निकाला और फिर आयोजको ने रथ यात्रा निरस्त कर भगवान की पालकी में शोभायात्रा निकाली।वही कार्तिक मास के छह दिवसीय धार्मिक मेले के चलते पंचतीर्थ स्नान के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ रखा है । सरोवर में दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं स्नान के बाद धर्म प्रेमी सरोवर के परिक्रमा लगाकर ब्रह्मा मंदिर समेत विभिन्न प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर मेले का लुफ्त उठा रहे हैं । वही मेला क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है । श्रदालु मेले में झूले चकरी और विभिन्न प्रकार के व्यंजन का लुफ्त उठा रहे हैं । और तथा जमकर मेले के अंदर खरीदारी कर रहे हैं। तो वही श्रद्धालु हलवाईयो की गली में पुष्कर के सुप्रसिद्ध रबड़ी के मालपुए का स्वाद भी ले रहे हैं । और अपने साथ घरों पर पैक करवा कर ले जा रहे है । हलवाईयो की गली में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

admin
Author: admin