राजगढ़ धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब
राजगढ़ धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भैरव धाम राजगढ़ पर रविवार को श्रद्वालुओ की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने प्रातःकाल जल्दी ही बाबा भैरव, मां कालिका एवं मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात प्रदेशभर से आये सभी श्रद्वालुओ को मन्दिर परिसर में प्रवेश दिया गया। भैरव धाम पर प्रातःकाल से दूरदराज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उमड पडे जिसके चलते धाम पर मेले जेसा माहौल नजर आ रहा था। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि पिछले काफी समय से श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटेबल ट्रस्ट के द्वारा श्रद्धालुओ की व्यवस्था के लिये चाय की व्यवस्था भी की जा रही है। धाम पर आये श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए चम्पालाल महाराज ने कहा कि भगवान तो देता है लेता नही राजगढ़़ धाम पर किसी से कुछ लिया नही जाता है बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को अन्धविश्वास से भी दूर किया जाता है। महाराज ने आये हुये श्रद्वालुओं को रक्तदान करने के लिये भी प्रेरित किया और कहा कि अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। रविवार को आए हुए देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं नेे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या भूण हत्या रोकने का महाराज की प्रेरणा से संकल्प तेले हुए ‘कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसे कई नारों से पूरे राजगढ़ गाँव को गुंजायमान कर दिया। राजगढ़ धाम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ किसी भी प्रकार का दान, चन्दा, चढावा, गुप्तदान, पूजा सामग्री स्वीकार नही किया जाता और भैरव धाम राजगढ़ की अन्यत्र कोई शाखा भी नही है। धाम पर प्रदेशभर से पहुचे श्रद्धालुओ ने नशामुक्ति का संकल्प लिया जिसमें बीड़़ी, सिगरेट, गुटका, शराब, चोरी, अपराध आदि को बाबा के चरणो में छोडा़। श्रद्वालुओ ने ज्योती के दर्शन किये व मत्था टेक कर एवं मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा लगाकर सुखसमृद्धी की कामना की।


