स्वीप गतिविधि में फ्लैश मॉब एंड वोटर रैली का किया आयोजन
स्वीप गतिविधि में फ्लैश मॉब एंड वोटर रैली का किया आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा,14 अप्रैल /लोक सभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कैलेंडर अनुसार आयोजित सतरंगी सप्ताह के पांचवें दिन रविवार को भादरा में मताधिकार का प्रयोग करेंगे वोट करेंगे, वोट करेंगे के स्लोगन लिखे बैनर व तख्तियों के साथ फलैश मॉब एंड वोटर रैली का आयोजन किया गया ।रैली को अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सागरमल छिम्पा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली खेल स्टेडियम से शुरू होकर उपखंड कार्यालय, वाल्मीकि चौक, बीएसएनल ऑफिस ,गांधी पार्क होते हुए मुख्य मुख्य बाजार में निकाली गई।इस मौके पर स्वीप टीम से सुरेंद्र बेनीवाल व गुरविंदर सिंह,सीबीइओ कार्यालय से प्रताप कुलड़िया और शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के काफी संख्या में शिक्षक आदि शामिल थे। फोटो- रैली को हरी झंडी दिखा रवाना करते


