DESH KI AAWAJ

अंबेडकर सर्किल पर नगर पालिका की पूर्व/ प्रथम चेयरमैन शारदा मितलवाल गोमा द्वारा ध्वजारोहण किया गया

अंबेडकर सर्किल पर नगर पालिका की पूर्व/ प्रथम चेयरमैन शारदा मितलवाल गोमा द्वारा ध्वजारोहण किया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान अंबेडकर महासंघ शाखा नसीराबाद के सानिध्य में अंबेडकर सर्किल पर 74 वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम नगर पालिका के पूर्व एवं प्रथम चेयरमैन शारदा मितलवाल गोमा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया । जिसमें विशेष अतिथि माणकचंद खीची, दानाराम बाड़ोलिया ,भीम सेना के अध्यक्ष गगनदीप पचेरवाल थे। मुख्य अतिथि शारदा गोमा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को माला पहनाने के पश्चात ध्वजारोहण किया गया । विशेष अतिथि माणकचंद खींची ने कार्यक्रम में कहा की आज हमारा राष्ट्र पर्व मनाया जा रहा है । आप सभी को कोटि-कोटि बधाइयां । मुख्य अतिथि नगर पालिका पूर्व चेयरमैन शारदा मितलवाल गोमा द्वारा कहां गया गणतंत्र और लोकतंत्र हमारे दिलों में बसता है । इसी के साथ उनके द्वारा गणतंत्र व संविधान पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए । जिनमें फारुख खत्री, प्रशांत मेहरा पार्षद ,राजेश गोमा एडवोकेट , सत्यनारायण शर्मा, आइवन राजेंद्र कुमार, उगमाराम चौहान, निहालचंद बड़जात्या, मूलचंद प्रेमी, नरेंद्र कनौजिया, अर्जुन लाल मेघवाल ,रामचंद्र कामनिया, विजय कुमार एवं समस्त अंबेडकर अनुयायी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आभार व संचालन मुक्ति लाल जीनगर ने किया।

admin
Author: admin