भाजपा श्रीनगर मंडल पर नव अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत
भाजपा श्रीनगर मंडल पर नव अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत
तीन चरणों मे अभियान चलेगा
प्रथम चरण में नवमतदाता 100 से अधिक मतदाता जोड़े गए
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार सोमवार को नव मतदाता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत की गई।
मंडल संयोजक कमलेश नागर ने बताया कि भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी की अध्यक्षता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा के विशिष्ट अतिथि में सोमवार को श्रीनगर के बूथ सदर बाजार व बालद कादड़ा, बूथ पर प्रथम चरण में नवमतदाता अभियान की शुरुआत की गई।
मंडल अध्यक्ष केके जोशी ने इस अवसर पर कहा कि नव मतदाता अभियान के तहत बूथों पर नव मतदाता को भाजपा की विचारधारा से जोड़ते हुए रीति नीति से अवगत कराया जाएगा।
नव मतदाता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत सोमवार से कर दी गई है जो कि 28 जनवरी तक प्रथम चरण चलेगा । इसके तहत सभी नवमतदाता को सूचीबद्ध कर जोड़ा जाएगा।
सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए उनको मोदी सरकार में किए गए कार्य युवाओं के हित में चल रही योजनाओं के बारे में बताते हुए भाजपा परिवार से जोड़ा जाएगा। क्योंकि आज का युवा मतदाता ही सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका रखता है। युवा जितना जुड़ेगा उतना ही संगठन का विस्तार होगा ।
द्वितीय चरण में कोचिंग सेंटर शिक्षण संस्थानों से जुड़े हुए युवाओं को जोड़ा जाएगा।
तृतीय चरण में घर-घर जाकर बूथ स्तर पर नव मतदाताओं को भाजपा परिवार से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी, मंडल संयोजक कमलेश नागर, गोविंदगढ़ सरपंच जगपाल सिंह शक्तावत , श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , संतोष टांक, बूथ अध्यक्ष धनराज कहार, नंदाराम कहार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


