DESH KI AAWAJ

पुष्कर मे चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में लगी गेस सिलेंडरो में आग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पुष्कर मे चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में लगी गेस सिलेंडरो में आग

पुलिस मित्र टीम के सांवरा शर्मा व मदन नायक ने जान पर खेलकर गेस से भरे सिलेंडरो को बाहर निकाला

अजमेर । तीर्थनगरी पुष्कर में बांगड़ स्कूल में आयोजित किये जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में आज सुबह आग लगने से हड़कम्प मच गया ।
आत्मरक्षा शिविर में पीसांगन ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों व पुष्कर क्षेत्र के सीनियर सेकंडरी स्कूल व मीडिल स्कूल के 145 शिविरार्थी प्रशिक्षण लेने आये हुए थे ।
शिविर प्रभारी निशा वाजा व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्रा के नेतृत्व में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसमें खाना बनाने के दौरान गेस सिलेंडर ने आग पकड़ ली कमरे में दो और सिलेंडर पड़े होने के कारण शिविर के अधिकारियों में दहशत बढ़ गई । जिसकी सूचना तुरन्त आमजन की सुरक्षा में हरपल तैनात पुष्कर की रेस्क्यू कार्यो में सबसे कुशल पुलिस मित्र टीम को पुखराज प्रजापति द्वारा दी गई ।
सूचना प्राप्त होते ही थानाधिकारी महावीर शर्मा के कुशल निर्देशन में इंचार्ज अमित भट्ट के नेतृत्व में पुलिस मित्र टीम की रेपिड रिस्पॉन्स यूनिट को तुरन्त मोके पर भिजवाया गया । जिसमें रेस्क्यूएर्स राजेन्द्र वच्चानी, सांवरा शर्मा, मदन नायक, सुनील बाकोलिया समेत अन्य पुलिस मित्र पहुचे । ओर बिना समय गंवाए तुरन्त ही फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर कमरे में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग को काबू करते हुए सिलेंडरों को बाहर निकाला । जिसमे खबाद हाउस के संचालक चंद्र शेखर आजाद ने भी प्रशसनीय सहयोग किया । फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने भी आग को बुझने में सहयोग किया ।
मोके पर मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस मित्र टीम, फायर बिग्रेड व स्थानीय लोगो का आभार प्रकट किया ।

admin
Author: admin