फिल्म एक्टर आर्यन 79 हाईवे के डीलक्स होटल पर हुए रुबरु
फिल्म एक्टर आर्यन 79 हाईवे के डीलक्स होटल पर हुए रुबरु
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । इंडियन फिल्म इडस्ट्री के जाने माने एक्टर आर्यन माहेश्वरी चित्तौड़ से जयपुर जाते समय नसीराबाद मे उनके साथी रहे इंडियन फिल्म इडस्ट्री के असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल वर्मा से मिलने नसीराबाद रुके । आर्यन के साथ घूमर ब्रांड एम्बेसडर एंड अभिनेत्री शिवानी पुरोहित व कास्टिंग डिरेक्टर करन चित्तौड़गढ़ साथ थे । जिनका नसीराबाद हाईवे 79 के डिलक्स होटल पर राहुल वर्मा , पत्रकार मुकेश वैष्णव , पत्रकार मनोज कुमार ने स्वागत किया । फिल्म एक्टर से दिव्यांग जगत अजमेर पत्रकार मुकेश वैष्णव ने रुबरु होकर उनका इन्टरव्यू लिया । व इवेट शार्ट फिल्म वीडियो एलबम , हिन्दी पिक्चर व फिल्म के बारे मे चर्चा की । 28 वर्षीय युवा आर्यन माहेश्वरी ने बताया कि वे बम्बई जाने के बाद अपने मेहनत के बल पर 2007 मे बिग बाँस का शो किया था । जिसमे 3000 माँडल मे से 23 माँडल का चयन हुआ था । जिसमे आर्यन भी था ।इसके पश्चात 2009 मे प्रेम चोपडा के टी वी सीरियल चुनरी मे काम किया। फिर रेम्प शो करते करते 2013 मे बालाजी टेलीफिल्म के सिरियल जोधा -अकबर मे चयन हुआ । जिसमे आर्यन ने 14 तरह के किरदार निभाये । थियटर से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले आर्यन कहते है , कि सीरियल जोधा अकबर मे मुझे एक सैनिक का रोल मिला । फिर कई अलग अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिलने के साथ डायलॉग वाले सीन भी मिले । साथ ही राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आमिर खान की फिल्म पी के मे भी काम किया । इसके पश्चात ग्लेम्बर , वीनर , सपने सुहाने लडकपन के , राजस्थानी मूवी , धर्मयोद्धा , डी डी आई सीरियल मे तुरुम खान , बाजीराव मस्तानी मे रोल , हालीवुड फिल्म द बेस्ट एगोजोटिक मेरी गोल्ड होटल 2 , बाबुल थारी लाडली मे मैन हीरो , राजस्थान सोंग ( हल्को ) , यस बोस , सब गोलमाल है(यू ट्यूब) के साथ 8 हिन्दी फिल्में व 4 राजस्थानी फिल्मों मे काम किया है । 2019 मे जयपुर मे आयोजित घूमर आयोजन जिसमे 3500 महिलाएं थी । उसके पश्चात नासिक मे 5003 महिलाओं के साथ घूमर का आयोजन कर दो बार वल्ड रिकार्ड बनाया । आर्यन ने बताया कि उन्हें लाँग ड्राइव पर जाने के साथ राजस्थानी खाना दाल बाटी चूरमा बहुत पसन्द है । अभी इनके द्वारा आर्यन मे फिल्म प्रोडक्शन के नाम से कम्पनी बना रखी है । जिसके द्वारा 6 शार्ट फिल्मे , 2 राजस्थानी फिल्म , एक हिन्दी फिल्म भूख व 2 सिरियल है । जयपुर के रहने वाले आर्यन को बम्बई शहर मे उनकी बुआ व बहन ने सहारा दिया था । वर्तमान मे जयपुर मे रहकर फिल्मों की तैयारी कर रहे है ।

