DESH KI AAWAJ

ट्रक में लगी भयंकर आग, माल सहित लाखों की तबाही

ट्रक में लगी भयंकर आग, माल सहित लाखों की तबाही

ट्रक मालिक का रो रो कर बुरा हाल, 15 महीने पहले खरीदा था ट्रक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा हाइवे 48 पर ट्रक में बिती रात लगी भयंकर आग लग गई । बीती मध्य रात्रि 11 बजे एक 12 चक्का ट्रक टीएन 52 एल 4694 लुधियाना से कम्बल, कपड़े व सेनेटरी का सामान भरकर बेंगलोर जा रहा था । ट्रक हाइवे 48 पर झड़वासा ओवर ब्रिज के टॉप पर गुजर रहा था , की अचानक ट्रक का पिछला टायर पंचर हुआ । चेन्नई निवासी ट्रक चालक सध्याराज और मालिक गोपाल पुत्र रंगास्वामी दोनों नीचे उतरे । टायर को देखा तो पाया की टायर की रगड़ से गाड़ी लदे कपड़ो ने भयंकर आग पकड़ ली । जिससे पूरा ट्रक और माल जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही सरपंच भँवर सिंह गौड, पुलिस चौकी से मनजीत सिंह, हाइवे एम्बुलेंस व गश्त गाड़ी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन को सूचना की और देखते ही देखते मध्य रात्रि में पूरा गांव इकठ्ठा हो गया।


गनीमत रही की ट्रक मालिक और चालक की सजगता से ट्रक के जरूरी कागजात निकाल लिए।
उल्लेखनीय है की आग इतनी भयंकर थी की दूसरे दिन शनिवार शाम तक धुवाँ उठ रहा था । ट्रक और माल सहित जलकर सब कबाड़ हो गया। ट्रक मालिक गोपाल ने रोते बिलखते बताया की 15 महीने पहले ही यह ट्रक खरीदा था । मगर अब सबकुछ जलकर खाक हो गया।

admin
Author: admin