नरेगा कार्य पर मधुमखियों के हमले से महिला श्रमिक की मौत
नरेगा कार्य पर मधुमखियों के हमले से महिला श्रमिक की मौत
मसूदा क्षेत्र की देवमगरी ग्राम पंचायत के ग्राम केरिया की हैं घटना
हल्का पटवारी, रोजगार सहायक व मेट में की घटना की पुष्टि
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मसूदा पंचायत समिति क्षेत्र की देवमगरी ग्राम पंचायत के ग्राम केरिया में चल रहे नरेगा कार्य पर मधुमखियों के हमले में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। घटना आज शनिवार को उस समय की हैं जब केरिया में नई नाड़ी निर्माण कार्य पर कार्यरत महिला श्रमिक रुकमा पत्नी ज्ञान सिंह रावत 47 वर्ष पर मधुमखियों ने हमला बोल दिया। मोके पर मौजूद श्रमिकों व मौजूद मेट बीरम सिंह घायल रुकमा को लेकर चिकित्सालय के लिए रवाना हुए कि उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। महिला श्रमिक मौत की इस घटना की नरेगा रोजगार सहायक हाकम काठात व हल्का पटवारी महिपाल मीणा एवं मेंट बीरम सिंह ने पुष्टि की हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मृतका का पोस्ट मॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।

