DESH KI AAWAJ

पिता TEACHER बेटा CRICKTER , मानव सुथार ने किया नाम रोशन

पिता अध्यापक बेटा क्रिकेटर राजस्थान का लाल गुजरात टाइटंस की तरफ से आईपीएल में ऐसे मचाएगा धमाल

मुकेश पोटर/ दिव्यांग जगत

जयपुर-दुबई में हुई आईपीएल के ऑक्शन में राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले मानव सुथार को 20 लाख रुपये में खरीदा गया है।उन पर यह बोली गुजरात टाइटन्स ने लगाई है। मानव सुथार इंडिया की तरफ से अब तक कोई टेस्ट,वनडे या टी-20 नहीं खेला है।मानव सुथार ने 12 साल की आयु से श्रीगंगानगर क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट शुरू किया।उनके बेहतर प्रदर्शन की वजह से उन्हें श्रीगंगानगर डिस्ट्रिक्ट का कप्तान बनाया गया,जिसमें मानव सुथार ने जीत दिलवाई।उनकी फिरकी का जादू ऐसा था,कि भारत की ओर से बिना कोई इंटरनेशनल मैच खेलते ही,उन्हें गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये में खरीद लिया।मानव सुथार पिता टीचर हैं।मानव को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था।मानव लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं,और उनके पिता जगदीश सुथार ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया।मानव B.A लास्ट ईयर के छात्र हैं।जिले से क्रिकेट शुरू करके सुधार अभी इंडिया A टीम से खेलते हैं।

admin
Author: admin