DESH KI AAWAJ

राष्ट्रपिता गांधी व शास्त्री जयंती समारोह पूर्वक आयोजित

राष्ट्रपिता गांधी व शास्त्री जयंती समारोह पूर्वक आयोजित। सादुलपुर दिव्यांग जगत के समान स्थानीय संवाददाता प्रोफेसर राजपाल गोस्वामी ने बताया कि स्थानीय मोहता कॉलेज सादुलपुर के छात्रानुभाग व छात्रनुभाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों, एनसीसी व स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में समारोह पूर्वक अलग-अलग बनाई गई। शितला चौक स्थित छात्रा अनुभाग में स्काउट प्रभारी डॉ सी.डी.चारण ने गांधीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्रानुभाग के एनसीसी प्रभारी डॉक्टर संजू शर्मा ने गांधी दर्शन की वर्तमान में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी नवीन कुमार पचार गांधी दर्शन में सत्य व अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा अनुभाग के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी दिनेश बसोतिया ने शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्रनुभाग(मुख्य भवन) मैं आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता उपप्राचार्य डॉक्टर आर.बी. सिंह ने गांधी जी के व्यक्तित्व के साथ-साथ सत्य के साथ उनके प्रयोगों पर प्रकाश डालें। असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद गौड़ ने भारतीय राजनीति के आधार स्तंभ सरल व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं चिंतन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दिव्यांग जगत के संवाददाता असिस्टेंट प्रोफेसर राजपाल गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस दिवस 2021 की थीम”महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी पथ प्रदर्शक” पर प्रकाश डालते हुए गांधीजी के सिद्धांत सर्वोदय, ट्रस्टशिप अहिंसा और सत्य, स्वदेशीकरण, दलितों उथान पर विस्तार से सरकार डाला तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी उनके व्यक्तित्वत एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते बताया कि वे भारतीय राजनीति के आधार स्तंभ सरल व्यक्तित्व के धनी थे । तथा तत्कालीन परिस्थितियों में खाद्यान्न संकट के समय किसानों एवं सैनिकों को मनोबल बढ़ाने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ में असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील सहारण, डॉ जी.एस. शेखावत, प्रोफेसर सतपाल डूडी, डॉ. पुष्पा सैनी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुविता जांगिड़, श्री उपमा चौरड़िया, असिस्टेंस ऑफिसर स्वाति जांगिड़, असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश बसोतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर अपने विचार व्यक्त किए।

admin
Author: admin