DESH KI AAWAJ

भादरा में रबी फसलों के बीज लिए नहीं उठानी होगी किसानों को परेशानी

भादरा में रबी फसलों के बीज लिए नहीं उठानी होगी किसानों को परेशानी
कृषि विमाग नि:शुल्क व 50 प्रतिशत सरकारी सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रहा है सरसों व चने का उन्नत बीज
-नियामत जमाला-
भादरा, 19 अक्टूबर/ भादरा तहसील में किसानों के लिए राहत-भरी खबर है। क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई वर्षा के कारण खेतों में चना-सरसों की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। बाजार में बीज की कीमत अधिक होने व कई बार घटिया किस्म का बीज प्राप्त होने से किसान को नुकसान होने को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग किसानों को सरसों व चने की उन्नत किस्मों का बीज नि:शुल्क व 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रहा है। सूरतपुरा में प्रशासन गांवों के संग अभियान आदि में भी किसानों द्वारा बीज शीघ्र उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। इसके बाद कृषि विभाग ने तुरन्त बीज वितरण की रूपरेखा तैयार कर बीज निगमों, विभिन्न बीज आपूर्ति संस्थाओं व क्रय विकय सहकारी समिति को आज ही बीज की आपूर्ति हेतु निर्देशित किया है। देर रात भादरा विधायक बलवान पूनियां ने भी कृषि आयुक्त व बीज निगम के एमडी को भादरा में तुरन्त बीज आपूर्ति हेतु फोन किया था। जिसके बाद भादरा में सरकारी बीज उपलब्ध हो गया है। कृषि विभाग के सहायक निदेशक डा. राजपाल झाझड़िया ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि किसान भाईयों को समय पर उत्तम क्वालिटी का बीज वाजिब कीमत पर मिल सके,इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन अन्तर्गत सरसों का उत्पादन बढाने हेतु सरसों का उन्नत बीज नि:शुल्क व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अन्तर्गत चने की उन्नत किस्मों का बीज 50 प्रतिशत सरकारी सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभिन्न योजनान्तर्गत रबी फसलों हेतु तहसील -भादरा को इस वर्ष लगभग 3100 क्विंटल चना व सरसों के बीज का सब्सिडी पर वितरण हेतु आवंटन प्राप्त हुआ है।
कौन से बीज पर कितनी है सरकारी सब्सिडी :- सरसो की 10 वर्ष तक की समस्त अधिसूचित उन्नत किस्मों के 2 हैक्टेयर तक बुवाई हेतु शत प्रतिशत सब्सिडी देते हुए नि:शुल्क सरसों की उन्नत किस्मों का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है इसी प्रकार चने की 10 वर्ष तक की मिरा आदि समस्त अधिसूचित उन्नत चना किस्मों के बीज पर सरकार 4500 रूपये प्रति क्विटल की सब्सिडी देते हुए किसानों को 45 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है व चने की 10 वर्ष से अघिक पुरानी गणगोर किस्म सहित अन्य समस्त पुरानी अधिसूचित उन्नत किस्मों के चना बीज पर सरकार 2500 रूपये प्रति क्विटल की सब्सिडी देते हुए किसानों हेतु 65 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है जो क्रय विकय सहकारी समिति-भादरा पर उपलब्ध है।
क्या है बीज प्राप्त करने की प्रकिया :- किसानों को बीज पहले आओं पहले पाओं के आधार पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कृषक अपनी जमीन की जमाबन्दी व आधार कार्ड की स्व- प्रमाणित प्रतिलिपी लेकर संबन्धित कृषि पर्यवेक्षक या सहायक कृषि अधिकारी या प्रशासन गांवों के संग अभियान में कृषि विभाग के प्रतिनिधि या सहायक निदेशक से बीज अनुशंषा पत्र प्राप्त कर क्रय विकय सहकारी समिति से बीज प्राप्त कर सकते है। इनका कहना है- विभाग द्वारा इस कार्यालय को आवंटन अनुसार सरकारी सब्सिडी पर किसानों को उन्नत किस्मों का सरसों व चने बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है इस बार वर्षा होने से बारानी क्षेत्र में चने का बुवाई क्षेत्र बढ़ेगा। मुझे कल ही बीज आवंटन का पत्र प्राप्त हुआ था।किसानों की मांग पर आपूर्ति में देरी होने की संभावना को देखते हुए भादरा विधायक द्वारा भी उच्चाधिकारियों से वार्तालाप कर आज क्रय विकय सहकारी समिति पर बीज उपलब्ध करवा दिया है।किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर किसान भाई कृषि विभाग या मुझसे सम्पर्क कर सकते है। – राजपाल झाझड़िया सहायक निदेशक कृषि भादरा
फोटो_फाइल फोटो राजपाल झाझड़िया (नियामत )

admin
Author: admin