DESH KI AAWAJ

समेकित कृषि प्रणाली से किसानों को मिलेगा अच्छा लाभ

समेकित कृषि प्रणाली से किसानों को मिलेगा अच्छा लाभ

पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत

सोडावास 28 दिसम्बर कृषि विज्ञान केंद्र, गूंता- बानसूर पर पशुपालन विभाग अलवर की ओर से अलवर जिले की 4 तहसीलो, बानसूर, नीमराणा, बहरोड एवं थानागाजी के 60 पशुपालकों के दल ने भ्रमण किया । इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार शर्मा ने किसानों को केंद्र की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आज की परिस्थितियों में किसान को समेकित कृषि प्रणाली अपनानी चाहिए । जिससे वह अच्छा लाभ कमा सकता है । केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार वर्मा ने पशुपालकों को सर्दियों के मौसम में पशुओं की देखभाल कैसे की जाए ताकि पशु बीमार भी ना पड़े एवं उनसे अच्छा उत्पादन भी लिया जा सके आगे उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में पशु आवास हवा रोधी होने चाहिए। पशु बाड़े से गोबर एवं मूत्र को जल्दी जल्दी साफ करना चाहिए । फूस और पुआल को जमीन पर बिछा देना चाहिए जिससे पशु को ठंड का एहसास कम हो साथ ही साथ पशु को आहार में प्रोटीन युक्त भोजन एवं 200 ग्राम गुड़ अवश्य देना चाहिए । अंत में केंद्र पर स्थापित चारा प्रदर्शन इकाइयां जैसे हाइब्रिड नेपियर बाजरा एवं गिनी ग्रास आदि का भ्रमण करवाया गया । एवं उनसे हरा चारा उत्पादन की विधियों को विस्तार से बताया गया । पशुपालन विभाग की ओर से डॉ प्रवीण कुमार नारोलिया, डाँ अजीत यादव, डॉ प्रदीप यादव एवं डॉ रामनिवास गुर्जर भ्रमण दल के साथ उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin