चिरूनी विद्युत सब स्टेशन पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
चिरूनी विद्युत सब स्टेशन पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
मुण्डवार समीपवर्ती ग्राम पंचायत हटुंडी के चुड़ला गाव के किसानों ने बुधवार को चिरूनी विद्युत सब स्टेशन पर घरना प्रदर्शन किया आपको बता दें कि किसानों के लिए विद्युत की समस्या चलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है । किसानों का मानना है कि रवि की फसल के लिए किसान दिन और रात मेहनत करके अपनी फसल तैयार कर रहे हैं । मगर बिजली की व्यवस्था सुचारु ढंग से ना होने से की फसल सूखने के कगार पर हैं । चुड़ला के किसानो ने एकजुट होकर कहा की समय पर बिजली वितरण नही की तो शनिवार को किसान नेता हनुमान गुजर के नेतृत्व मे सोडावास कस्बे के अलवर बहरोड स्टेट हाईवे 14 पर चकका जाम लगाने की चेतावनी दी है ।
धरना प्रदर्शन में चूड़ला गांव के सैकड़ों किसान मौजूद रहे । उधर सोडावास कस्बे के समीपवर्ती झंझारपुर ग्राम पंचायत के गाव कोकावास के किसानो का कहना है की एक सप्ताह से विधुत सही नही दी जा रही है । कोकावास के किसानों का कहना है कि हमें भी बिजली की पूर्ति नहीं की गई तो हम भी चुड़ला के किसानों के साथ धरना प्रदर्शन चक्का जाम में शामिल होंगे ।


