DESH KI AAWAJ

किसान सम्मान दिवस का आयोजन

किसान सम्मान दिवस का आयोजन

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

बानसूर कृषि विज्ञान केंद्र गुुंता द्वारा शुक्रवार को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार शर्मा ने किसानो को किसान दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । साथ ही साथ बताया कि किसान कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर कृषि की नवीनतम तकनीकों को अपनाकर कम लागत पर अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। किसान दिवस का आयोजन 23 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है । इस दिन को विशेष रूप से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। जो देश में किसानों के कल्याण के लिए काम करने वाले अग्रदूतों में से एक थे। यह दिवस समाज में किसानों के योगदान में देश के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास के महत्व को समझने के लिए नागरिकों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु मनाया जाता है। सरकार का उद्देश्य कृषि पर वाद विवाद और सेमिनार जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके देश के भर के किसानो को प्रोत्साहित करना भी है। कार्यक्रम के संचालक एवं शस्य विज्ञान विशेषज्ञ बजरंग लाल ओला ने किसानो को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर फसल उत्पादन संबंधित नवीनतम तकनीकों को उपयोग करने पर जोर दिया । किसानों को सुझाव दिया कि वह शस्य उन्नत कृषि तकनीकी अपनाकर जैसे कि उन्नत बीज, खाद एवं समय पर बुआई करना, खरपतवार प्रबंधन करना आदि तकनीकों के बारे में बताया । किसान इन तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती में लागत कम कर सकता है एवं उत्पादन बढ़ा सकता है। इस कार्यक्रम में केंद्र के अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमचंद गढ़वाल, डॉक्टर अरविंद कुमार वर्मा ने किसानो को संबोधित किया और बागवानी तथा पशुपालन से संबंधित किसानों को कार्य करने पर अपने सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में कुल 9 कृषक एवं महिला को कृषकों को सम्मानित किया गया। जिसमें धर्मवीर यादव, जगमाल यादव, श्रीमति रेशमी देवी, राकेश चैधरी, श्रीमती सावित्री देवी, सुबे सिंह मीणा, श्रीमती सुनीता देवी, सूरजभान एवं उदय सिंह मीना को साफा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 60 किसान, महिला किसान एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे । किसानों ने इस कार्यक्रम को किसान बहुत उपयोगी बताया।

admin
Author: admin