मुंडावर में नहर की पद यात्रा से किसानो मे जोश भरने लगा है
मुंडावर में नहर की पद यात्रा से किसानो मे जोश भरने लगा है
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डवार उपखण्ड के सोडावास मे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समानांतर पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा सोमवार को गांव हटूडी, झझारपूर, सोडावास, कोकावास पहुंची । झझारपूर में गोपी राम शर्मा आनंद बाग के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर पद यात्रियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया तथा साथ चलने का वादा किया ।ग्राम सोड़ावास में रामपाल जांगिड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा,गोकल लंबरदार , अनूप छिल्लर ,के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सेकडो की संख्या मे डीजे बजाकर पद यात्रियों की अगवानी कर चोपाल पर लेकर आए जहां ग्राम वासियों ने एकत्रित होकर परंपरागत तरीके से साफा माला से स्वागत किया कोकावस की सीमा तक पहुंचने आए और साथ चलने का आश्वासन दिया । पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, अजीत सिंह यादव पीसीसी सदस्य, जगरूप सिंह यादव पूर्व कलेक्टर,अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुंडावर में यमुना से नहर लाने के लिए समर्थन की अपिल की और आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। साथ में वक्ताओं ने प्रोजेक्ट में पीने के पानी के लिए मुंडावर ब्लॉक को जोड़ने पर भंवर जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया । इस मौके पर सुरेश कुमार यादव,राजू खटीक ,चेतराम, योगेश पासवान मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित ,रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा,राहुल , आदि मौजूद रहे।


