DESH KI AAWAJ

मुंडावर में नहर की पद यात्रा से किसानो मे जोश भरने लगा है

मुंडावर में नहर की पद यात्रा से किसानो मे जोश भरने लगा है

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डवार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समानांतर पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा सोमवार को गांव चुडला, चिरूनी, पीपली मनीराम मन्दिर पहुंची । चूडला में ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर स्वागत किया तथा साथ रहने का वादा किया ।ग्राम चिरुनी पहुंचने पर सरपंच सुरेंद्र शर्मा, पूरन शर्मा, राजु सेन, ओमप्रकाश शर्मा, बृजमोहन , कैलाश ,सुखराम, मुकेश शर्मा,अशोक पंच, सुवालाल मीना आदि ग्रामीणों ने सेकडो की संख्या मे चोपाल पर एकत्रित होकर परंपरागत तरीके से साफा माला से स्वागत किया और पीपली सीमा तक पहुंचने आए ,साथ चलने का आश्वासन दिया, पीपली पहुंचने पर सरदार बुध सिंह, व मनीराम मन्दिर पहुंचने पर लोकेश रातीराम मीना के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने पद यात्रियों की डीजे बजा कर अगवानी कर चौपाल लेकर आए। जहां साफा मालाओं से पद यात्रियों का स्वागत किया गया । सोमवार को यात्रा में बसनी के दुलीचंद लंबरदार, स्योनारायण पंच, कालूराम, मोहनलाल सैन, सुबेसिंह मेघवाल, रामचंद प्रजापत सुरेंद्र पंच आदि पहुंच कर रोहितास चौधरी को मुंडावर में नहर के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और यात्रा में पूरे दिन साथ चल कर पद यात्रा को मजबूती प्रदान की। पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे रोहिताश चौधरी पुर्व प्रधान, अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, बाबुलाल हुड्डा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुंडावर में यमुना से नहर लाने के लिए समर्थन की अपिल की और आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। साथ में वक्ताओं ने प्रोजेक्ट में पीने के पानी के लिए मुंडावर ब्लॉक को जोड़ने पर भंवर जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया । इस मौके पर राजू खटीक ,चेतराम, योगेश पासवान मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित ,रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा,राहुल , आदि मौजूद रहे।

admin
Author: admin