खेत मे दवा छिडकाव करते समय हुई किसान की मौत
खेत मे दवा छिडकाव करते समय हुई किसान की मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठु मे खेत मे कीटनाशक दवा छिडकाव करते हुये एक किसान की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार देरांठु निवासी शिवप्रकाश पुत्र हरी जाट ने नसीराबाद सदर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराते समय बताया कि उसका चाचा बाबू पुत्र रामनाथ जाट मगंलवार को खेत पर दवा छिडकाव कर रहा था । कीटनाशक दवा की गंध से खेत पर ही व अचेत हो गया । जिन्हें परिजन अस्पताल लेकर आये । जिसे देखने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । वही पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया । जिसका दाह संस्कार गांव के मुक्ति धाम कर दिया गया ।

