केकड़ी कृषि मंडी में करंट से किसान दातार सिंह की मौत का मामला गरमाया
केकड़ी कृषि मंडी में करंट से किसान दातार सिंह की मौत का मामला गरमाया
परिजन सहित किसान एवं सामाजिक संगठनों के लोग राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी की मोर्चरी के बाहर जमा
किसान की मौत से गुस्साए लोग मंडी प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं उचित मुआवजे हेतु हो रहे लामबंद
प्रशासन द्वारा मांगे नहीं माने जाने तक मोर्चरी से शव उठाने से इनकार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केकडी कृषि मंडी मे करंट से एक किसान की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार देवरिया थाना बोराडा निवासी दातार सिंह (45) पुत्र मानसिंह केकडी के जयपुर रोड स्थित मण्डी में अपनी कृषि उपज बेचने आया था। शाम को मण्डी परिसर स्थित प्याउ पर पानी पीते समय अचानक उसे करन्ट का झटका लगा और वह अचेत होकर नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे अजमेर रोड स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। करंट से किसान की मौत पर परिजन सहित किसान एवं सामाजिक सगठंनो के लोग चिकित्सालय की मोर्चरी के बहार इकट्ठे हो गये व मंडी प्रशासन के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग करते हुए किसान के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी । मांग नही मानने पर मोर्चरी से शव उठाने से मना किया । वही प्रशासन व पुलिस अधिकारी समझाने के प्रयास मे लगे है ।

