DESH KI AAWAJ

सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया

सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया

(पंडित पवन भारद्वाज )( बानसूर)

बानसूर – थाना हरसोरा क्षेत्र अंतर्गत गांव माजरा अहीर में पुष्पा देवी के चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि गोपीचंद शर्मा आनंद बाग व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक, सदस्य राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपीचंद शर्मा एवं अध्यक्ष के जी कौशिक ने पुष्पा देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया । कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि गोपीचंद शर्मा ने कहा कि पुष्पा देवी हमेशा ही अपने कार्य के प्रति समर्पित रही है और अब आगे भी समाज कल्याण कार्य करती रहेगी। इस मौके पर पवन भारद्वाज, संदीप शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, रामानंद शर्मा, जयदयाल यादव,सम्मलराम शर्मा, रामकिशन यादव, केदारनाथ, किशोरी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

admin
Author: admin