DESH KI AAWAJ

अजमेर मे एक शाँप पर असली के बजाय बेच रहे थे नकली कपडे़

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर मे एक शाँप पर असली के बजाय बेच रहे थे नकली कपडे़

गारमेंट शॉप पर पुलिस ने दी दबिश पकड़ी ब्रांडेड 182 जिंस जांच में जुटी पुलिस

अजमेर । अजमेर कोतवाली थाना पुलिस ने मुंदड़ी मोहल्ला स्थित ब्रांडेड कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कॉपीराइट एक्ट की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान ब्रांडेड उत्पाद के नकली कपड़े बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजमेर SP विकास शर्मा ने बताया कि देर रात कोतवाली थाना पुलिस ने मुंदड़ी मोहल्ला स्थित नाकोड़ा गारमेंट पर छापा मारा। इसके खिलाफ एलपी ब्रांड कंपनी प्रतिनिधियों ने नकली कपड़े बेचने की शिकायत दी थी। पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों ने दुकान से 182 नकली ब्रांड के कपड़े बरामद किए। पुलिस ने अलकनंदा कॉलोनी निवासी अंकित मेहता पुत्र अशोक कुमार जैन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है। कंपनी प्रतिनिधियों ने नकली कपड़े बेचने की शिकायत पर मुंदड़ी मोहल्ला क्षेत्र में स्टिंग ऑपरेशन किया। उन्होंने आरोपी की दुकान सहित कई जगह कपड़ों की जांच की। इस दौरान आरोपी की दुकान पर नकली ब्रांड के कपड़े मिले। जिसके बाद पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

admin
Author: admin