DESH KI AAWAJ

खेल मैदान में ट्रैक निर्माण में करेंगे सहयोग -फगेड़िया

खेल मैदान में ट्रैक निर्माण में करेंगे सहयोग -फगेड़िया
-नियामत जमाला –
भादरा, 3 अक्टूबर/ भादरा विधानसभा क्षेत्र के गांव कुजी में भादरा पंचायत समिति के उप प्रधान बलवान फगेड़िया ने गांव के युवाओं व एस.एफ.आई. के पूर्व तहसील महासचिव सुभाष भूकर के आग्रह पर शनिवार को गांव के खेल मैदान में पहुंचकर खेल मैदान में यथाशीघ्र चारदीवारी बनवाने की घोषणा की व साथ ही खेल मैदान में ट्रैक निर्माण में भी हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।उप प्रधान फगेड़िया की घोषणा व आश्वासन पर गांव के युवाओं ने उप प्रधान बलवान फगेड़िया का आभार व्यक्त किया।

admin
Author: admin