DESH KI AAWAJ

नेत्रदान महादान – तेयूप चलथान

नेत्रदान महादान – तेयूप चलथान

तेरापंथ युवक परिषद चलथान की प्रेरणा से भीम निवासी चलथान कोसमाड़ा प्रवासी स्व. राकेशकुमार जेठमल जी कोठारी का निधन 4 दिसंबर 2021 रात्रि 8 बजे उनके निवास स्थान पर हो गया । तेरापंथ युवक परिषद चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ,परामर्शक दिनेश बाबेल ,उपाध्यक्ष राकेश दक द्वारा कोठारी परिवार को नेत्रदान करने की प्रेरणा दी गई । जिसके फलस्वरूप स्व. राकेशकुमार कोठारी के भाई श्री अनिल कोठारी ने अपने परिवार में इस बात की चर्चा करते हुवे नेत्रदान की सहमति दिराई । तेयूप चलथान द्वारा अभातेयूप नेत्रदान प्रभारी को इसकी सूचना दी गई उपरांत लोकदाता चक्षुबेंक सूरत से रात्रि 1.00 बजे प्रफुल भाई द्वारा डॉक्टर को नेत्रदान के लिए भेजकर नेत्रदान करवाया गया । तेरापंथ युवक परिषद चलथान ने कोठारी परिवार की मानव सेवा निमित नेत्रदान के कार्य में सराहना करते हुवे आभार प्रकट किया । नेत्रदान के समय तेयूप चलथान से ज्ञान दुगड़ ,दिनेश बाबेल ,राकेश दक एवम स्थानकवासी संप्रदाय से दिनेश पितलिया ,विनोद देरासरिया उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin