DESH KI AAWAJ

समाज की महिला के साथ हुई मारपीट एवं जबरन घर से बाहर निकालने पर जताया आक्रोश

समाज की महिला के साथ हुई मारपीट एवं जबरन घर से बाहर निकालने पर जताया आक्रोश

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

पुलिस से की जल्द कार्रवाई की मांग ।

अलवर ब्राह्मण समाज द्वारा इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया है। ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया अलवर के तिजकी रोड स्थित एक मकान में महिला अनसूया देवी शर्मा काफी लम्बे समय से रह रही है उन्होंने बताया यह मकान पीड़िता के पिताजी के नाम से है वर्ष 2001 में पिताजी की मृत्यु हो गई उसके बाद 2003 में उनकी माताजी की मृत्यु हो गई और अंत में 2008 में उनके चाचा की मृत्यु हो गई और उसके बाद से वो अकेली ही घर पर रह रही थी 22 जनवरी को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मारपीट कर जबरन घर से बेदखल कर दिया ।

उसके बाद से ही पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है ।

आज इस संदर्भ में युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ता एवं कॉलोनी के वासियों की बैठक हुई जिसमें घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया एवं संबंधित दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई ।
इस संदर्भ में ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा द्वारा शहर कोतवाल से बात कर मामले में कार्रवाई की मांग की जिसमें थाना अधिकारी द्वारा न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया ।

अलवर शहर के मध्य में हुई इस घटना के विरोध में आक्रोश व्यक्त करने वालों में ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा , उमाशंकर गुप्ता , मुकेश गुप्ता , बबिता , रंसा देवी , महेंद्र , दीपक सैनी , मैना, गंगा , विमला गुप्ता , कैलाश गुप्ता , विजय गुप्ता,कृष्णकांत गुप्ता आदि क्षेत्रीय निवासी शामिल रहे ।

admin
Author: admin