DESH KI AAWAJ

मरूधरा सेवा समिति के कार्यकारिणी का किया विस्तार

मरूधरा सेवा समिति के कार्यकारिणी का किया विस्तार

चौहान को किया अध्यक्ष मनोनीत

बालोतरा। मरूधरा सेवा समिति उपखण्ड बालोतरा के कार्यकारिणी का बुधवार को विस्तार किया गया। सेवा समिति के संस्थापक श्याम डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक दो पदाधिकारियों को शामिल किया गया। वही संस्था द्वारा कार्यकारणी का विस्तार करते हुए चेतन चौहान को मरूधरा सेवा समिति उपखण्ड बालोतरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्थापक श्याम डांगी ने नवनियुक्त अध्यक्ष चौहान का माला साफा पहना कर मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाया साथ ही पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही डांगी ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार से मानव सेवा कार्य करने का दायरा और बढ़ेगा। डांगी ने नवनियुक्त अध्यक्ष चौहान को मानव सेवा समिति की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही अध्यक्ष चौहान ने मरूधरा सेवा समिति के तमाम पदाधिकारियों व टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समिति ने मुझे जिस पद की गरिमा दी उसके लिए में तन मन धन से समर्पित होकर निःस्वार्थ भाव से मानव सेवा में हाजिर रहूंगा व समिति के द्वारा मुझे प्यार स्नेह मिला उसके लिए में पुरी समिति का आभारी रहूंगा। इस दौरान संस्थापक श्याम डांगी, नवनियुक्त अध्यक्ष चेतन चौहान, मोहम्मद रफ़ीक, ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष धुडाराम भील आसोतरा, ऑटो रिक्शा यूनियन उपाध्यक्ष तालीफ़ खान, मनीष चौहान, ऑटो रिक्शा यूनियन महा सचिव प्रभु भाटी साजियाली, नेमसा भाटी, ओमप्रकाश परिहार, महेंद्र बोस, मुकेश आसोतरा, सफी भाई़, अर्जुन कुड़ी, मुरली दास, प्रकाश जाटोल, जीतू पालीवाल, किशन कुड़ी, किशोर जाटोल, जगदीश सरवटा, पुखराज सुखाड़िया सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

admin
Author: admin