DESH KI AAWAJ

मंथन दिव्यांग रिहैबिलिटेशन सेंटर की पांचवी वर्षगांठ पर सुविधाओं का किया विस्तार

मंथन दिव्यांग रिहैबिलिटेशन सेंटर की पांचवी वर्षगांठ पर सुविधाओं का किया विस्तार

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

बहरोड़, मंथन फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के निःशुल्क रिहैबिलिटेशन सेंटर की पांचवी वर्षगांठ आज धूम धाम से मनाई गई।
इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्रीधर गुप्ता, चेयरमैन श्री संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई, व संतोष अग्रवाल द्वारा दिव्यांग बच्चों के रिहैबिलिटेशन के लिए एक लाख रुपये की लागत के एडवांस उपकरण भेंट किए गए।
मंथन सचिव डॉ0 सविता गोस्वामी ने बताया कि इन आधुनिक उपकरणों जैसे पैरेलर बार, स्टैर केस, क्वाड्रिसेप्स टेबल, वॉल बार, पोस्चरल मिरर, डिस्क स्विंग, सुपिनेटर-प्रोनेटर इत्यादि की मदद से दिव्यांग बच्चों के रिहैबिलिटेशन और उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के संकल्प को नई राह मिलेगी। गत पांच वर्षों से दिव्यांग बच्चों को निशुल्क थेरेपी प्रदान की जा रही है जिससे सैकड़ों बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। जो बच्चे चल फिर नहीं सकते थे वो आज चलने लगे हैं, जो बोल सुन नहीं सकते थे वो बोलने सुनने लगे हैं, पढ़ाई कर पा रहे हैं और समाज को मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर सेठ श्रीधर गुप्ता ने कहा कि छोटी जगहों पर सुविधाओं और जागरूकता का अभाव रहता है। मंथन द्वारा स्पेशल स्कूल और रिहैबिलिटेशन सेंटर के माध्यम से जो सुविधाएं दी जा रही हैं इनसे अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को जोड़े जाने के प्रयास करने चाहिए ताकि ये बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें।
वहीं मंथन संस्थापक डॉ0 पीयूष गोस्वामी ने सेठ श्रीधर गुप्ता जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन अलवर द्वारा दिव्यांगजन के लिए चलाए जा रहे सक्षम अलवर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं जैसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहायक उपकरण, पालनहार, सुखद दांपत्य, स्वरोजगार ऋण आदि पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में किशनलाल अग्रवाल, राजकुमार जिंदल, जगदीप कुमार, मुकेश मोदी, ललित कुमार , कृष्ण कुमार अग्रवाल, शालिनी शर्मा, केशव, वर्षा, सहित अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

admin
Author: admin