बौद्धिक कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में महापुरुषों के विचारों एवं सरकारी योजनाओं की लगाई जाएगी प्रदर्शनी
बौद्धिक कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में महापुरुषों के विचारों एवं सरकारी योजनाओं की लगाई जाएगी प्रदर्शनी
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत अलवर
अलवर भारत जोड़ो यात्रा की बौद्धिक कमेटी की बैठक आज मौजपुर हाउस में की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि महापुरुषों के उद्बोधन व भाषणों की स्लोगन रूपी लिखित प्रदर्शनी नंगली सर्किल स्थित सूचना केंद्र के सामने लगाई जाएगी, जिसके द्वारा नए स्लोगन तैयार करके जगह-जगह होर्डिंग लगाने का कार्य किया जाएगा तथा इसी संबंध में बौद्धिक कमेटी ने कॉलेजों में जाकर प्रोफेसरों, कोर्ट में वकीलों एवं डॉक्टरों से संपर्क कर पीले चावल देकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जिसमें एनएसएस की आरआर कॉलेज, बाबू शोभाराम कॉलेज, जीडी कॉलेज व अन्य सभी निजी शिक्षण संस्थाओं से भी अधिक से अधिक शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने यात्रा में जुड़ने का आश्वासन दिया। निजी नर्सिंग एसोसिएशन के सभी डॉक्टर्स ने पूर्ण रूप से हर संभव यात्रा से जुड़े रहने के लिए समर्थन दिया तथा आगे भी बौद्धिक कमेटी द्वारा इस व्यूह रचना के तहत सभी लोगों को स्थान उपलब्ध कराकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सरकार की सभी योजनाओं का पूर्ण विवरण स्टाल के माध्यम से नमन होटल के पास प्रदर्शित किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से लाभान्वित जिसमें अनुप्रति योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग सहायता योजना सहित अन्य सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोग राहुल गांधी को धन्यवाद देने के लिए उपस्थित होंगे, साथ ही यात्रा से जुड़े सभी विषयों का खाका तैयार कर वास्तविकता में लागू करने की पूर्ण चर्चा की।
बौद्धिक कमेटी की यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से चेयरपर्सन राजेश कृष्ण सिद्ध, राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक, संजय शुक्ला, डॉ रामानंद यादव, फूलचंद मिश्रा, शादी खान ,ओमप्रकाश सेन सहित अन्य बौद्धिक कमेटी सदस्यों ने भाग लेकर कमेटी में अपने विचार रखें।


