DESH KI AAWAJ

अनुकरणीय पहल:मृत्यु भोज बंद कर राजकीय विद्यालय में बच्चों की शिक्षा के लिए दिया पाठ्य सामग्री का सहयोग

अनुकरणीय पहल:मृत्यु भोज बंद कर राजकीय विद्यालय में बच्चों की शिक्षा के लिए दिया पाठ्य सामग्री का सहयोग
–नियामत जमाला–
भादरा, 21 अगस्त /क्षेत्र के गांव कलाना में सुरेंद्र पुत्र मनीराम लिखाला ने एक अनुकरणीय व प्रेरणादायी पहल करते हुए अपनी माता स्व.तारोदेवी की मृत्यु पर सामाजिक कुरीति मृत्युभोज बंद कर उनकी स्मृति में गांव कलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टेशनरी बैंक में बच्चों की शिक्षा के लिए पाठ्य सामग्री भेंट कर एक अनुकरणीय व प्रेरणादायी पहल की हैं। सुरेंद्र लिखाला ने कलाना ग्राम पंचायत के सरपंच शेरा राम बिजारणियां की अपील व आग्रह एवं विद्यालय के  प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार की प्रेरणा से यह अच्छी पहल की। विद्यालय के स्टेशनरी बैंक में बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री भेंट कर सहयोग करने पर विद्यालय परिवार ने सुरेंद्र लिखाला का आभार जताते हुए उन द्वारा दिए गए सहयोग को उल्लेखनीय व अनुकरणीय बताया व अन्य लोगों को भी सामाजिक कुरीतियों का त्याग कर उन पर खर्च होने वाली राशि को सामाजिक सरोकार के कार्यो में लगाने का आह्वान किया।

admin
Author: admin