DESH KI AAWAJ

सहजन के पौधों को पहले जन्मदिन पर रोली का टीका लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय व प्रेरक संदेश

सहजन के पौधों को पहले जन्मदिन पर रोली का टीका लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय व प्रेरक संदेश
-नियामत जमाला –
भादरा, 5 सितंबर/भादरा उपखंड की रामगढिया ग्राम पंचायत निवासी एवं वृक्ष मित्र विनोद धारनिया ने अपने द्वारा एक वर्ष पहले रोपित किए गए सहजन के बीजों के एक वर्ष में पौधे बनने पर उनके रोली का टीका लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुकरणीय व प्रेरक संदेश दिया है। विनोद धारनिया ने पिछले वर्ष पर्यावरण पाठशाला की पारिवारिक वानिकी टीम भादरा द्वारा वितरित सहजन के बीज ले जाकर इक्कीस पौधों का बीजारोपण किया था। अब आज इन पौधों के पहले जन्मदिन के अवसर पर वृक्ष मित्र विनोद धारनिया ने सभी इक्कीस पौधें जो अब धीरे धीरे वृक्ष का रुप ले रहे हैं, इनके रोली का टीका लगा कर, मोली का रक्षा सूत्र बांध कर एवं बच्चों को मिठाई बांट कर इनके पहले जन्मदिन को यादगार बनाया एवं भविष्य में भी हर घर सहजन तथा हरित आंदोलन से जुड़े रहने का संकल्प लिया। उन्होंने अति उन्नत बीजों एवं अन्य पौधे प्रदान करने के लिए पर्यावरण पाठशाला की पारिवारिक वानिकी टीम भादरा के पवन शर्मा (अध्यापक), अशोक सिंघल, अरविन्द चाचाण तथा पारिवारिक वानिकी के पुरोधा श्यामसुन्दर ज्याणी (प्रोफेसर) का आभार प्रकट किया हैं। विदित रहे कि भादरा क्षेत्र में पर्यावरण पाठशाला की पारिवारिक वानिकी टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए बीज वितरण व पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं और इस समय भी यह अभियान प्रगति पर हैं।
फोटो_ एक वर्षीय सहजन पौधे के साथ विनोद धारनिया

admin
Author: admin