आबकारी थाना पुलिस खैरथल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ा जखीरा किया जप्त
आबकारी थाना पुलिस खैरथल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ा जखीरा किया जप्त
पंडित पवन भारद्वाज खैरथल
खैरथल ततारपुर मै अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण निषेध कार्रवाई अभियान के तहत आबकारी थाना पुलिस खैरथल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ा जखीरा जब्त किया है.
अवैध शराब शराब निर्माण एवं भंडारण निषेध कार्रवाई अभियान के तहत आबकारी थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. आबकारी थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं उसके भंडारण माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई अभियान के लिए जिला आबकारी अधिकारी उमेदी लाल मीणा, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल अलवर के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण भंडारण एवं उसकी पहचान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक टीम का गठन किया गया.
जिसमें प्रभारी आबकारी अधिकारी निरोधक दल आबकारी थाना खैरथल नें मय जाब्ता के सिपाही जगमाल सिंह, रमेश कुमार, रतन सिंह, रामचंद्र, पप्पू राम, लख्मीचंद, सुगन सिंह, रामा नन्द के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर पवन कुमार व कृष्ण कुमार पुत्र ख्याली राम यादव निवासी ततारपुर थाना ततारपुर जिला अलवर के ग्राम ततारपुर स्थित कब्जे शुदा पॉल्ट्री फॉर्म पर दबिश दी.
आबकारी पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान पॉल्ट्री फॉर्म से दो ड्रमों में भरी हुई करीब 400 लीटर अवैध स्प्रिट, 900 अनप्रयुक्त खाली कांच के पव्वे, करीब आठ हजार अनप्रयुक्त देसी मदिरा रैपर (लेबल) 13600 अनप्रयुक्त ढक्कन, तथा एक पैकिंग मशीन बरामद किए. दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए जो पकड़ में नहीं आए. दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ की गई है.


