जीवन के हर क्षण राम नाम का बड़ा महत्व है: सचिन मेहता
जीवन के हर क्षण राम नाम का बड़ा महत्व है: सचिन मेहता।
स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा साठवा वर्षगांठ हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
राम चरित्र मानस का पाठ रविवार से ही प्रारंभ हो गई है।
बरौनी -बेगूसराय -तेघडा़ प्रखंड अंतर्गत बारो उतरी पंचायत वार्ड-10 के बारो रामपुर टोला महावीर स्थान के प्रांगण मे धार्मिक अनुष्ठान रामचरित्रमानस पाठ का 60वां वर्षगांठ, स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है! नौ दिवसीय रामचरित्रमानस का पाठ रविवार से ही प्रारंभ है! पाठ का अनुष्ठान करते हुए आयोजन समिति के सदस्य व छात्र नेता सचिन मेहता ने कहा कि पति का पत्नी के प्रति जो संदेश इसमें है, वह आदर्श और अनुकरणीय है। रामचरितमानस में भ्रातृ-स्नेह का भी आदर्श कम महत्वपूर्ण नहीं है। कलयुग में राम नाम से बढ़कर कोई दूसरा नाम नहीं है! मोक्ष की प्राप्ति मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के आदर्शो को अपनाकर ही किया जा सकता है! जीवन के हर क्षण राम नाम का बड़ा महत्व है! श्रीरामचरितमानस भारतीय संस्कृति में एक विशेष व अनूठा स्थान रखता है। यह सत्य सनातन धर्म का द्योतक भी कहा जा सकता है।
“रघुकुल रीत सदा चली आई
प्राण जाए पर वचन ना जाइ।”
कलयुग केवल नाम आधारा,समिरि-सुमिरि-नर उतर रही पारा।
उन्होंने कहा कि यह उक्ति आज भी उतनी ही प्रसिद्ध है जितनी उस युग में हुआ करती थी। यानि अपने वचन को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व देने की रीति। मानस में सबने अपने वचन का पालन, अपनी जी जान से किया। चाहे वह राजा दशरथ हो या श्री राम।
और बीत रहे घोङ कली- काल में, उन्हें बिना भजे, और स्मरण किए जीवन व्यतीत करना असंभव सा लगता है।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्सवी सा माहौल है! क्षेत्र में चारों दिशाओं में श्री राम नाम की चर्चा से राम में बना हुआ है। रास्ते से गुजरने वाली राही भी प्रभु के स्थान पर नमन कर श्रद्धा से गुणों का बखान करने लगते हैं।
मौके पर मनीष राज, मिलन महतो, रंजीत शर्मा, गोविन्द पासवान, धीरज यादव, सौरभ महतो, सोनु, ऋषु, रवि, रौशन एवं दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे!

