DESH KI AAWAJ

सरपंच संघ के आह्वान पर कामबंद हुए प्रदेशभर में इटावा के

सरपंच संघ के आह्वान पर कामबंद हुए प्रदेशभर में इटावा के

रिपोटर सुरेश। पारेता

इटावा 1 अक्टूबर सरपंचों ने सभी उपखंड मुख्यालय व
प्रदेश कार्यकारिणी ने जयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जयपुर 1 अक्टूबर राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे सरपंचों ने अब आर पार की लड़ाई का मूड बना दिया है सरपंचों ने आह्वान किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक सरपंच सरकारी कार्यों सहित प्रशासन गांव के संग अभियान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे
सरपंच के प्रदेश प्रवक्ता रफीक खान जयराम पलसानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के निर्देशो पर 6 मार्च ,2021 को हुए लिखित समझौते के 6 माह गुजर जाने के बाद भी अभी तक एक भी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है जिस पर सरपंच संघ पिछले 15 दिनों से अपनी मांग को लेकर अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को कुछ अधिकारियों को अवगत लगातार अवगत करा रहा है उसके उपरांत भी उसके उपरांत भी अधिकारियों द्वारा 30 सितंबर तक अधिकारियों द्वारा एक भी मांग पर लिखित में कोई आदेश जारी नहीं किया है
इस पर मजबूर होकर सभी सरपंचों को प्रशासन गांव के संग अभियान का बहिष्कार करना पड़ रहा है सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल व कार्यकारी अध्यक्ष रोशन अली ने बताया कि

इस आंदोलन के तहत आज प्रदेशभर के 11341 सरपंचो द्वारा सभी पंचायत समिति एवं उपखंड मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया गया वही प्रदेश कार्यकारिणी द्वाराजयपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि सरपंचों की मांगे शीघ्र मानी जावे ताकि प्रशासन गांव के संग अभियान को सुचारू रूप से चलाया जा सके ज्ञापन में सरपंच , विधवा एवं विकलांग पेंशन योजना की राशि बढवाना। खाद्य सुरक्षा का फोल्डर दोबारा खुलवाना, प्रधानमंत्री आवास योजना में काटे गए 2 लाख नामो मेसे पात्र लोगों के नाम दुबारा जुड़वाना
केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में वित्तीय संसाधन एवं मानव संसाधन की व्यवस्था करवाना।
ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन कार्यों में आ रही जटिलताओं के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर का पद सृजित करवाना।
जटिल एवं अव्यावहारिक निर्माण नीति को संशोधित करवाना है अभी तक कि वार्ता में सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, संरक्षक भंवरलाल जानू , गोविंदराम लांबा कार्यकारी अध्यक्ष रोशन अली छीपा, प्रदेश प्रवक्ता जयराम पलसानिया एवं रफीक पठान उपाध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा जयपुर जिला अध्यक्ष मेहर सिंह धनकड़ ,
शारदा सेपट प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान सरपंच संघ युसुफ खा सरपंच बड़नावा जागीर,यतीश वर्मा सरपंच आईदान का बास ,कजोड़ मल सिंगल सरपंच जोरपुरा सुंदरिया वास भी साथ थे

admin
Author: admin