DESH KI AAWAJ

पर्यावरण पाठशाला कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर किया पौधारोपण व श्रमदान

पर्यावरण पाठशाला कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर किया पौधारोपण व श्रमदान
-नियामत जमाला-
भादरा, 29 अगस्त (: पर्यावरण पाठशाला के वानिकी कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण व श्रमदान किया। गांव रासलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण पाठशाला के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए पौधे रोपण कर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस मनाया। जिसमें शारीरिक शिक्षक रामनिवास गोस्वामी, जिला एडवाइजरी बोर्ड सदस्य प्राध्यापक ओमप्रकाश ढाका की अगुवाई में प्राध्यापक सागर सुवेटा व विद्यालय स्टाफ के आत्माराम,रावताराम व अन्य ने श्रमदान कर पौधारोपण किया एवं पूर्व में लगाए पौधों में पानी दिया। गांव मुंसरी में पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता मनीष और विवेकानन्द पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर पौधे लगाए।
भादरा की कल्याण भूमि में पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य साहित्यकार पवन शर्मा,देवानंद सर्राफ,रतन गोल्याण, विजय सिंह सांखला , ओमप्रकाश मेघवाल, युसफ खान व नत्थूराम ने मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर पौधे लगाए व श्रमदान कर घास-खरपतवार की कटाई की।

admin
Author: admin