DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे बीडी श्रमिकों के लिए चल रहे शिविर का समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद मे बीडी श्रमिकों के लिए चल रहे शिविर का समापन

अजमेर । नसीराबाद मे बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बैंक ऑफ़ बड़ौदा आरसेटी) अजमेर द्वारा श्रम कल्याण विभाग के तत्वावधान में महिला बीड़ी श्रमिकों के लिए चल रहे नि:शुल्क 10 दिवसीय होममेड अगरबत्ती मेकर प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी श भंवर सिंह गौड़ ने अपने उद्बोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जल्द से जल्द अपना व्यवसाय शुरु कर आत्मनिर्भर बनने को कहा। सहायक कल्याण आयुक्त अजमेर श्रीमती निर्मला कांवत ने श्रम कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से रुबरु कराते हुए महिलाओं को आगे बढ़कर नए रोजगार के अवसर तलाशने पर जोर दिया। इस अवसर पर रक्षा सम्पदा छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया ने महिलाओं को सशक्त होकर अपने परिवार तथा देश के विकास के लिए बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन कर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा अध्यक्ष ललित राठी ने सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। आरसेटी निदेशक सौरभ गुप्ता ने बताया कि यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डी.ए.वी. उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में 31 महिला बीड़ी श्रमिकों को प्रक्षिक्षण देकर किया । जिससे वे अब आजीविका के अन्य स्त्रोत अपनाकर आर्थिक उत्थान की ओर अग्रसर हो सकें। 10 दिवस तक चले इस परीक्षण संस्थान फैकल्टी मे आकाश गहलोत एवं मास्टर ट्रेनर मंजू रावत ने अपनी नियमित सेवाएं दीं। बैच के सुचारू संचालन में श्रीमती माधुरी राठी एवं श्रीमती सुनीता कुमावत का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी आरसेटी बाज़ार के माध्यम से लगाई गई । जिसकी सभी अतिथियों ने काफी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

admin
Author: admin