DESH KI AAWAJ

कानपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

कानपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

हार ओर जीत एक सिक्के के दो पहलू है।।के के जोशी

अजमेर । ग्राम पंचायत कानपुरा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी के मुख्य आतिथ्य में समापन कार्यक्रम किया गया।
बावडी वाले क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष चदंन सिह गोड ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रतिनिधि शिवजी घासल , उपसरपंच रामराज चौधरी कानपुरा थे ।
जोशी ने प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है । हारने वाले को अपनी गलती सुधारते हुए आगे सबक लेना चाहिए । और जीतने वाली टीम को अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, हम सभी को नियमित रूप से स्वस्थ शरीर के लिए खेल खेलने चाहिए । इन्हीं प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण स्तर से प्रतिभावन खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं।
खेल के साथ हम सभी को अनुशासन पर भी पूर्ण रूप से ध्यान देना चाहिए। जोशी ने आयोजन कर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमो ने भाग लिया है। फाइनल मैच नसीराबाद व कानपुर के मध्य खेला गया । जिसमें नसीराबाद विजेता रही । विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000 हजार रुपए नगद ईनाम अतिथियों के द्वारा दिए गए ।
उपविजेता कानपुरा टीम रही। सभी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी, सरपंच प्रतिनिधि भगवान माहेश्वरी, पूर्व उपसरपंच अमरचंद फौजी पंचायत समिति प्रतिनिधि शिवजी घासल उपसरपंच रामराज चौधरी बनेवड़ी , अशोक वैष्णव,आयोजन कर्ता चंदन सिंह गौड़ ,कमलेश गूगड़,इमरान खान, विक्रम दमामी, मुकेश चौधरी, हनुमान भाखर,राजेश चौधरी, कमलेश गुगड़, राजू फौजी, मनोज खोखर, फिरोज खान, दीपू गुगड, मुकेश एलडीसी इसराक, विक्रम दमामी, मुक्का दमामी, अजीत सिंह, दीनू , जस्सू गुर्जर, प्रेमराज जाट,दिलीप सिंह नरूका, मनोज गुगड, सुरेश गुगड़ शिवराज चौधरी,फिरोज खान सभी बावड़ी वाले क्रिकेट क्लब खिलाड़ी उपस्थित थे।

admin
Author: admin