DESH KI AAWAJ

श्रमिक हितों को संरक्षण एवं सरकारी योजनाओं का प्रतिलाभ दिलवाएं नियोक्ता

श्रमिक हितों को संरक्षण एवं सरकारी योजनाओं का प्रतिलाभ दिलवाएं नियोक्ता

पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
बहरोड़ सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण को लेकर फागोत्सव व संगोष्ठी संपन्न, पारले द्वारा सीएसआर गतिविधि के तहत उपकरण किए भेंट

एचआर फोरम ऑफ नीमराना एनसीआर द्वारा प्रदेश स्तरीय सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण को लेकर संगोष्ठी एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए फूल होली खेली गई। जिसमें मुख्य अतिथि संजय गुर्जर क्षत्रिय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अलवर ने श्रमिकों की एनोमिनेशन, नियोक्ताओं द्वारा अपने ठेकेदारों की सम्पूर्ण जानकारी विभागीय नियोक्ता पोर्टल अपलोड करने तथा पेंशन योजना से सम्बन्धित विभिन्न नए संशोधनों के बारे जानकारी उपलब्ध करवाई। विशिष्ट अतिथि मुकेश मीणा उप निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा निगम जयपुर ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम की विभिन्न योजनाओं एवं प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा की श्रमिक एवं नियोक्ता द्वारा दिए जा रहे अंशदान से विभाग प्रत्येक कामगारों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने में प्रतिबद्ध है साथ ही श्रमिक परिवारों को भी कोरोनाकाल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खो दिया उन्हें पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। नियोक्ताओं से श्रमिकों के परिवार सदस्यों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा ताकि उनके आश्रितों को भी योजना लाभ आसानी से प्रदान किए जा सकें। राकेश चौधरी उप श्रम आयुक्त अलवर ने श्रमिक कल्याण से जुड़ी बेहतरीन योजना लाभों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई तथा प्रबंधन एवं कामगार के मध्य कार्यस्थल पर समन्वय स्थापित करने के बारे में बताया ताकि श्रमिक रूचिपूर्ण व्यवहार से उत्पादन में वृद्धि करें। केके शर्मा संरक्षक नीमराणा एवं घीलोट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एचआर फोरम के द्वारा श्रमिकों, प्रबंधकों तथा विभागीय अधिकारियों के मध्य समय समय पर कार्यशालाओं के आयोजनों की सराहना करते हुए सभी आगंतुकों का अभिवादन किया। राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने असंगठित श्रमिकों को राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया साथ ही उन्होंने पारले बिस्कुट कंपनी द्वारा ईएसआईसी डिस्पेंसरी में सीएसआर गतिविधि के तहत कूलर, अलमारी, कम्प्यूटर, कुर्सी, पंखे आदि उपकरण भेंट करने पर सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और अन्य उद्योगों को भी इसी प्रकार सीएसआर गतिविधियां कराने को प्रेरित किया। नरेंद्र स्योरान महाप्रबंधक पारले बिस्कुट एवं आरके पोरवाल महाप्रबंधक पारले कैंडी द्वारा सीएसआर का सभी सामान ईएसआईसी डिस्पेंसरी के लिए चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार, डॉ संदीप कुमार, डॉ महेश को भेंट किया। कार्यक्रम में एचआर फ़ोरम के अध्यक्ष जगदीप सिंह, एचआर फोरम के मानव संसाधन प्रबंधक विनोद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मनोज प्रधान, विभोर अरोड़ा एसएसए ईपीएफ अलवर, संरक्षक सुधीर तिवारी, केशव मुद्गल निदेशक अपेक्स ट्यूब, विशाल यादव निदेशक मालेस्टर्स ब्लेंडर्स, आशीष मालिक, नेहा शर्मा, शिल्पी सुमन, विनोद पांडे डुगरओवरसीज, किशनलाल अग्रवाल कृष्णा एग्रो, कृष्ण अग्रवाल बालाजी इंडस्ट्रीज, राजेंद्र यादव एबीसी, घिलोठ एसोसिएशन महासचिव राजा सोनी, श्रील यादव, महेंद्र चौधरी, अमित यादव, ईश्वर यादव, संदीप शर्मा, कमल धीमान, आशाराम, अमित श्रीवास्तव, जेके सहाय, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह सहित घीलोट, शाहजहांपुर, नीमराणा, बहरोड, सोतानाला, केशवाना के सभी मानव संसाधन प्रबंधकों ने भाग लिया।

admin
Author: admin