एनपीएस के खिलाफ कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च
एनपीएस के खिलाफ कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च
ओसियां उपखंड स्तर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आज नई पेंशन स्कीम के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर अपना रोष व्यक्त किया । शिक्षक नेता प्रेम प्रजापत ने बताया कि नई पेंशन योजना बन्द करके पुरानी पेंशन लागू करने के विषय पर आज समस्त विभाग के कर्मचारियों ने मांगीलाल विश्नोई के नेतृत्व में अपना रोष व्यक्त किया । इस दौरान प्रधानाचार्य जय प्रकाश विश्नोई, जगदीश भादू , महेश चारण,कानाराम चौधरी, प्रेम प्रजापत,चंपाराम ब्रिगेडियर ,बीरमाराम बेंदा ने अपने विचार रखे और नई पेंशन योजना के घातक दूरगामी परिणामो पर रोशनी डाली ओर कहा कि पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है बिना पेंशन के भविष्य अंधकारमय और वृद्धावस्था में जीवन कठिनाई भरा होने वाला है। कर्मचारियों के वेतन को शेयर बाजार में लगाना उचित नही । इस योजना को बंद करने के लिये उग्र आंदोलन की योजना बनाने और आगामी 14 जनवरी को राज्य सरकार द्वारा जारी नई पेंशन योजना के बिल की प्रतियां जलाने के योजना पर चर्चा की गई । 1.1.2004 को लागू की गई इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2004 के बाद लगे समस्त विभागों के कार्मिक के लिये पुरानी पेंशन योजना बन्द कर दी गयी और नई पेंशन योजना लागू की गई जिसमें कार्मिकों के मूल वेतन का 10 प्रतिशत वेतन काट कर उसे फंड योजना में लगाया जाता है जो सेवानिवृत्त होने पर उस दिन के फंड योजना के बाजार पर निर्भर करेगा कि कार्मिक को कितना पेंशन मिले जो कि उचित नही इस योजना में कार्मिकों का भविष्य सुरक्षित नही इसीलिये शिक्षा, प्रशासनिक,चिकित्सा, राजस्व, विद्युत, जलदाय ,पंचायतीराज और अन्य सभी राजकीय विभाग के कार्मिक इस नवीन अंशदायी योजना के अंर्तगत ही समस्या से ग्रसित है । आज आगामी 14 जनवरी को समस्त विभागों से कार्मिक बिल की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट करेंगे उनकी योजना बनाई गई। इस अवसर पर रेसा के जिला अध्यक्ष कानाराम चौधरी,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष पृथा राम,व्याख्याता मांगीलाल प्रजापत, विशनाराम सियाग, सीताराम सुथार, सोहनलाल प्रजापत, शैतान सिंह भाटी, गेनसिंह राजपुरोहित, महेश चंद शर्मा, अशोक माचरा,पारसमल शर्मा, पांचाराम, मोटाराम मूंड, सत्यनारायन शर्मा, मूलचंद सेवग, ओमाराम मूंड, चम्पाराम शास्त्री, भंवरलाल,चम्पालाल सुथार, नेनाराम , दिनेश सांई, बंशीलाल ,रामकुमार ,छगनाराम सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे

