DESH KI AAWAJ

पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश बन्नालाल जाट को दी भावभीनी विदाई

पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश बन्नालाल जाट को दी भावभीनी विदाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर पोक्सो कोर्ट सेशन 1 अजमेर के विशेष न्यायाधीश बन्नालाल जाट का स्थानांतरण भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय (एडीजे कोर्ट) अजमेर में होने पर मंगलवार को सेशन कोर्ट अजमेर के अभिभाषको ने जाट को भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर एडवोकेट हंसराज चौधरी ने इस कविताओं से समा बांधा,साथ ही बन्नालाल जाट के सरल,सादगी पूर्ण जीवन जीते हुए वकीलो के साथ उनके आत्मीय संबंधों को याद कर बताया कि आप सदैव वकीलों के लिए प्रेरणीय रहेंगे।साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर अजमेर बार ऐसोसियन के परमेश्वर चौधरी, महेंद्र उपाध्याय, चंद्र शेखर शर्मा, हंसराज चौधरी भटियानी, मुकेश शर्मा, प्रदीप बारेसा, टीना टेपण, मनीष शर्मा, कुशाल सिंह , विशेष लोक अभियोजक रूपेंद्र कुमार परिहार सहित अन्य एडवोकेट गण उपस्थित थे ।

admin
Author: admin