DESH KI AAWAJ

पात्र व्यक्ति ई– श्रमिक कार्ड जरूर बनवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लें – कृष्ण गोपाल कौशिक

पात्र व्यक्ति ई– श्रमिक कार्ड जरूर बनवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लें – कृष्ण गोपाल कौशिक

बानसुर /पंडित पवन भाद्वाज /दिव्यांग जगत /

बानसूर के चूला ग्राम पंचायत में आज प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आवासीय पट्टे, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर जिला प्रमुख चौधरी बलबीर छिल्लर रहे।
कार्यक्रम में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक एवं जिला प्रमुख द्वारा कैंप के लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, नरेगा जॉब कार्ड वितरित किए साथ ही कौशिक ने सरकार में श्रम विभाग के सदस्य होने के नाते लोगों को श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करते हुए विभागीय योजनाओं द्वारा दिए जा रहे लाभों के बारे में अवगत कराया तथा पात्र लोगों के अधिक से अधिक श्रमिक कार्ड बनवाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृति, पालनहार योजना सहित ग्राम विकास से संबंधित अनेक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया।
जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर एवं कृष्ण गोपाल कौशिक द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूला कर वहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए प्रिंसिपल का धन्यवाद दिया। ग्रामीणों एवं प्रिंसिपल मेहताब सिंह चौधरी द्वारा समस्त आगंतुक अतिथियों एवं अधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान बानसूर प्रधान सुमन यादव, बानसूर एसडीएम राकेश मीणा, तहसीलदार जगदीश बैरवा, एमपीएस डॉ. रामुतार शर्मा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रुक्मणी कौशिक, बानसूर नगर पालिका चेयरमैन नीता मिश्रा, चूला सरपंच सरोज देवी, सचिव एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसिंह चौधरी, बामनवास सरपंच बबीता शेखावत, नीमराना ब्लॉक अध्यक्ष हाकिम सिंह चौहान, मोठुका सरपंच होशियार चौधरी, समाजसेवी पूरण गुर्जर, सुभाष यादव, पूर्व अधिशाषी अभियंता सज्जन मिश्रा, पूर्व सरपंच मनोज कुमार, पूर्व सरपंच रामोतार गुर्जर, शेरसिंह शेखावत, व्याख्याता प्रकाश चंद यादव, चंपालाल शर्मा, रमेश शर्मा, मंजू शर्मा, रवि शर्मा सहित करीब 22 विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin
Author: admin