DESH KI AAWAJ

5 जिला परिषद व 17 पंचायत समिति सदस्य के लिये आज थम गया चुनावी शोर

5 जिला परिषद व 17 पंचायत समिति सदस्य के लिये आज थम गया चुनावी शोर

ग्रामीण क्षेत्रो में अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी मतदाताओं से कर रहे सम्पर्क
पत्रकार सुरेश पारेता

इटावा पंचायत समिति के 17 वार्डो व 5 जिला परिषद सदस्यों के लिये ज्यो ज्यो तारीख नजदीक आ रही है गांवों में चुनावी शोर बना हुआ है। अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी गांवों में घूमकर लोगो से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। इटावा पंचायत समिति व जिला परिषद की सीटों के लिये 12 दिसम्बर को मतदान होगा। जिसके चलते शुक्रवार को चुनावी शोर शाम को 5 बजे थम जायेगा। वही 12 दिसम्बर को 151 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर इटावा पंचायत समिति के 17 व जिला परिषद कोटा के लिए 5 सदस्यों के लिये मतदान करेंगे।

52 प्रत्याशी है चुनावी मैदान में

इटावा पंचायत समिति के 17 वार्डो के लिये 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है । सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड नम्बर 6 में यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है । इटावा पंचायत समिति में इस बार प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है। इसको लेकर अनुसूचित जनजाति से आरक्षित व सामान्य सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर लोगो की निगाह है। इन 17 वार्डो में 9 सीटे महिलाओं के लिये आरक्षित है।

प्रत्याशी अपनी अपनी जीत को लेकर लगा रहे है दम

पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्डो से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी चुनावी वैतरणी में पार लगाने को लेकर अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं के बीच मे पहुँचकर समस्याओं के निराकरण व समाधान का भरोसा दिला रहे है। इस चुनाव में खाद के साथ अतिव्रष्टि मे बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुआवजा ओर किसानों को फसल बीमा सहित अन्य स्थानीय मुद्दे काफी प्रभावी है। इसके साथ ही बागरोद , गन्दावड सहित कई गांव में समस्याओ के समाधान नही होने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

151 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान , 1 लाख 14 हजार 12 मतदाता करेंगे मतदान

इटावा पंचायत समिति की 17 व जिला परिषद की 5 सदस्यों के लिये 1 लाख 14 हजार 12 मतदाता मतदान कर इन सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इटावा पंचायत समिति में 59594 पुरुष व 54418 महिला मतदाता है। क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता जिला परिषद 18 व पंचायत समिति वार्ड 13 के बूथ नम्बर 21 पर 1103 मतदाता है । जिनमे पुरुष 583 व 520 महिला मतदाता है। इसी तरह सबसे कम मतदाता जिला परिषद वार्ड 17व पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 9 में बूथ संख्या 31 में 249 मतदाता है । जिसमे पुरुष 131 व 118 महिला मतदाता है।

admin
Author: admin