DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण ( चतु: सम्प्रदाय) महासभा शिक्षा निधि, युवा महासभा , महिला प्रकोष्ठ अजमेर का शैक्षणिक सम्मेलन 14 जून को किशनगढ़ में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु सम्प्रदाय )महासभा शिक्षा निधि, युवा महासभा, महिला प्रकोष्ठ अजमेर द्वारा
शैक्षणिक सम्मेलन 14 जून को होटल लवकुश आर के लिंक रोड किशनगढ़ आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा एवं शिक्षा निधि संयोजक श्याम सुन्दर वैष्णव हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में समाज की कुल 51 प्रतिभाओं का चयन कर करीबन 4,51000/- तीन लाख इक्कावन हजार का आर्थिक सहयोग एवं नर्सरी से नवमीं तक के 21 बच्चों को गोद लेना है । साथ ही आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों का राज्य एवं राज्य के बाहर के छात्रों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित करना एवं कमेटी द्वारा चयन कर चैक द्वारा राशि प्रदान करना है । जिसके लिए
पात्रता सरकारी स्कूलों के विधार्थी होना आवश्यक है। जिसमे पांचवीं, आठवीं, बारहवीं, उच्च शिक्षा एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ीयों का सहयोग व प्राथमिक कक्षा से आठवीं तक के प्रतिभाशाली बच्चों को समाज के भामाशाहों द्वारा गोद लेने की घोषणा की जायेगी । साथ ही बारहवीं, ग्रेजुएशन एवं उच्च शिक्षा के लिए चयनित आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों को चैक द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक संस्कार शिविर, 9 से 10 बजे तक चाय नाश्ता ,
10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिक्षा के क्षेत्र में चंहुमुखी विकास पर विशेष चर्चा जैसे लाइब्रेरी स्थापना, बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर ध्यान देकर तहसील स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर मेघावी बच्चों का चयन करना एवं शिक्षा से जुड़े समाज बंधुओं एवं रिटायर्ड कर्मचारियों को शिक्षा निधि से जोड़ना है । साथ ही हर वर्ष संभाग स्तर पर संस्कार शिविर, काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर विचार विमर्श किया जायेगा। कार्यक्रम में रोजगार हेतु विशेष पैकेज तैयार करके राज्य स्तर पर हर वर्ष रोजगार मेले का आयोजन करना,
उच्च शिक्षा के लिए संभाग स्तर पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आर्थिक सहयोग करना, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों की योजनाओं की जानकारी देकर समाज के बच्चों को लाभान्वित करना,
छोटे बच्चों का मोबाइल चलाने एवं नशामुक्ति छुटकारा एवं बच्चों की समय पर शादी करने पर विस्तृत चर्चा होगी।
कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे होगा।
अध्यक्ष हरिद्वार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर किसी भी समाज सेवी एवं भामाशाहों का साफा मैमोन्टो द्वारा सम्मान नहीं किया जायेगा। मंच पर बच्चों को सहयोग राशि हेतु आमंत्रित कर भामाशाहों द्वारा उनका सम्मान किया जायेगा। सभी समाज बंधु जो सम्मेलन में आयेंगे, उन्हें 2026 की शिक्षा निधि की सदस्यता शुल्क 500/- रुपए देना अनिवार्य है रहेगा।
जो पहले से आजीवन सदस्य हैं उनके लिए जरुरी नहीं। विधार्थियों एवं प्रतिभाशाली बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

admin
Author: admin