DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु: सम्प्रदाय) महासभा, शिक्षा निधि, युवा महासभा व महिला प्रकोष्ठ का शैक्षणिक सम्मेलन किशनगढ़ में हुआ आयोजित, प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान कर शील्ड, अपहरणा के साथ नगद राशि देकर किया सम्मानित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु :सम्प्रदाय ) महासभा शिक्षा निधि, युवा महासभा व महिला प्रकोष्ठ अजमेर का शैक्षणिक सम्मेलन 14 जून को किशनगढ़ के आर के लिंक रोड स्थित होटल लवकुश में आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज की कुल 51 प्रतिभाओं का चयन कर करीबन 4,51000/- चार लाख इक्कावन हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया । श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा एवं शिक्षा निधि संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों का राज्य एवं राज्य के बाहर के छात्रों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित कर कमेटी द्वारा उनका चयन किया । इसके लिए
पात्रता सरकारी स्कूलों के विधार्थी होना आवश्यक रखा गया है। जिसमे पांचवीं, आठवीं, बारहवीं, उच्च शिक्षा एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ीयों का चयन किया । कार्यक्रम में प्राथमिक कक्षा से आठवीं तक के प्रतिभाशाली बच्चों को समाज के भामाशाहों द्वारा गोद लेने की घोषणा भी की गई । वहीं बारहवीं, ग्रेजुएशन एवं उच्च शिक्षा के लिए चयनित आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों को चैक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
शैक्षणिक सहयोग जिसमें स्वरूप राशि 21000 व 11000 रुपए एवं स्टेशनरी सेट जिसमें 1 बैग, 6 नोट बुक, 1 पानी की बॉटल,10 पेन व 10 पेंसिल शामिल होंगे थे, साथ ही 500 रुपए पारितोषिक स्वरूप दिए गए। पात्रता के मानदंड स्वरुप प्रथम 21000 रुपए पारितोषिक वाले विधार्थी जो राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या केंद्रीय बोर्ड की सत्र 2025- 26 की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में ,मेरिट में प्रथम 10 स्थान में शामिल होने वाले थे चयन किया गया। इसके अलावा
21000 रुपए पारितोषिक वाले स्नातक एवं अन्य उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन कमेटी द्वारा किया गया। 11000 रुपए पारितोषिक वाले विधार्थी राजस्थान राज्य के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत रहते सत्र 2025 – 26 की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड की परीक्षा में 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए , साथ ही
ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत रहते सत्र 2025- 26 में कक्षा 5 वीं 8 वीं में ग्रेड A प्राप्त की उन्हें एक स्टेशनरी सेट जिसमें एक बैग, 6 नोट बुक, 1 वॉटर बॉटल, 10 पेन व 10 पेंसिल शामिल होंगे के साथ रु 500/- पारितोषिक स्वरूप दिए गए । जिसमे दीपिका स्वामी निवासी डीडवाना के 12 वी विज्ञान वर्ग में 500 में से 499 अंक के साथ 99.1 प्रतिशत अंक लाने पर 21 हजार रुपए नगद , शील्ड व अगंरखा पहनाकर के साथ सम्मानित किया। वहीं सुमित वैष्णव खातोली किशनगढ़ के 10 वी में 500 में से 495 अंक के साथ 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 21 हजार रुपए नगद व एक कम्प्यूटर लेपटाप के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महन्त श्री लक्ष्मीनारायण दास महाराज, फागली धाम (नागौर ) थे । जिन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों व समाज में संस्कार व सनातन धर्म, संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी देकर समाज को अपने धर्म के साथ राजनिति में भी आगे आने हेतू प्रेरित किया। पूर्व शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वैष्णव श्री नगर ने शिक्षा व समाज की उन्नति पर जानकारी दी। गोपाल दास वैष्णव कादेड़ा ने वैष्णवो के लिए 16 संस्कार के बारे महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा करी । विधायक डा. विकास चौधरी ने वैष्णव समाज द्बारा आयोजित इस शैक्षणिक सम्मेलन में प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करने पर बधाई दी एवं कभी भी समाज को जरुरत होने पर अपनी और से पूर्ण सहयोग का वादा किया। डी सी किरण रुपनगढ ने समाज के सभी संगठनों को समाज की एक ही जाजम पर लाने व वैष्णव समाज की एकजुटता हेतू प्रयास किया जा रहा की जानकारी कार्यक्रम में आये हुए वैष्णव समाज को दी। अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार ने बच्चों को सिर्फ पढ़ाई के समय ही विशेष जानकारी लेने हेतु मोबाइल काम लेने व अन्य समय मोबाइल से दूर रहने हेतु समझाया व मोबाइल के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यनारायण वैष्णव, सराधना सम्पादक वैष्णव मार्तण्ड ने किया। कार्यक्रम में जिले की सभी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में चंहुमुखी विकास पर विशेष चर्चा जैसे लाइब्रेरी स्थापना, बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर ध्यान देकर तहसील स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर मेघावी बच्चों का चयन करना एवं शिक्षा से जुड़े समाज बंधुओं एवं रिटायर्ड कर्मचारियों को शिक्षा निधि से जोड़ना रहा । जिसमे हर वर्ष संभाग स्तर पर संस्कार शिविर, काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर विचार करना,
रोजगार हेतु विशेष पैकेज तैयार करके राज्य स्तर पर हर वर्ष रोजगार मेले का आयोजन करना,
उच्च शिक्षा के लिए संभाग स्तर पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आर्थिक सहयोग करना, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों की योजनाओं की जानकारी देकर समाज के बच्चों को लाभान्वित करना,
छोटे बच्चों का मोबाइल चलाने एवं नशामुक्ति छुटकारा एवं बच्चों की समय पर शादी करने पर विस्तृत चर्चा की गई । कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष उत्तम वैष्णव, पुष्कर मन्दिर समिति अध्यक्ष रघुनाथ देव मुरारी चुरली, केकड़ी छात्रावास समिति अध्यक्ष सीताराम डाबर , नसीराबाद समिति अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव दिलवाडी, विजयनगर समिति अध्यक्ष, छात्रावास समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश वैष्णव तबीजी , अशोक वैष्णव गोविन्दगढ, कैलाश वैष्णव नांदला, प्रकाश वैष्णव आखरी , अक्षय वैष्णव बारणी, भामाशाह श्री किशन वैष्णव तिहारी सहित कई समितियों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी तादाद में रही ।

admin
Author: admin