DESH KI AAWAJ

लोहरवाड़ा के निकट पेट्रोल पंप पर अलसुबह डकेती का प्रयास

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

ब्रेकिंग न्यूज़

लोहरवाड़ा के निकट पेट्रोल पंप पर अलसुबह डकेती का प्रयास

अजमेर । नसीराबाद सरवाड मार्ग के लोहरवाड़ा वैष्णव देवी मन्दिर के निकट जय भोलेनाथ पेट्रोल पम्प पर आज अलसुबह 5.30 लुटेरों ने डकैती डालने का प्रयास किया । जाग हो जाने पर लुटेरे भाग छुटे । वारदात मे लुटेरों ने पेट्रोल पम्प के कार्यालय के पीछे लगी जाली व कांच को तोड अन्दर घुसे । अन्दर कर्मचारी सो रहे थे । खटपट से जाग हो जाने लुटेरे वापस उसी जगले से भाग छुटे । पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज मे दो बदमाश वारदात करने आये नजर आए । मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र का होने व पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी मे जुटी गई है ।

admin
Author: admin