बरसे मेघ, पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लगी खाद के लिए किसानों की भीड़
बरसे मेघ, पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लगी खाद के लिए किसानों की भीड़
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा सहित आस पास क्षेत्र में आषाढ़ माह में पहली बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे और सभी किसान खाद बीज की तैयारी लग गए।
झड़वासा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में व्यवस्थापक भूपेंद्र सिंह गौड ने बताया की समिति में रविवार को करीब 500 इफको डीएपी खाद के कट्टे झड़वासा, न्यारां, निजामपुरा व रसूलपुरा के किसानों को दिए गए जो की पर्याप्त है और जरूरत पड़ने पर किसी भी किसान को खाद और समय पर फसल की बुवाई से वंचित नही रखा जाएगा।
किसानों की भीड़ को देखते हुऐ व व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व सभी किसानों को इसका लाभ मिले इसके लिए मौके पर झड़वासा समिति के नारायण सिंह गौड, चंद्रेश पंवार और किशन महाराज का खाद वितरण में अच्छा सहयोग दिया ।


