बारिश के साथ दिन भर बादल छाऐ रहने से पडी सर्दी में अलावा ही बने सहारा
बारिश के साथ दिन भर बादल छाऐ रहने से पडी सर्दी में अलावा ही बने सहारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले मे रात्रि मे बारिश होने से नसीराबाद , सराना क्षेत्र मे शनिवार को दिन भर आसमान मे घने काले बादल छाऐ रहने के साथ वर्षा का दौर चला । माधोपुरा निवासी मां यादे तहसील अध्यक्ष रंगलाल रेडवाल ने बताया कि बीती रात शाम तड़के से ही रिमझिम वर्षा का दोर शुरू हो गया । जो रूक रूक कर चलता रहा । नसीराबाद क्षेत्र के साथ कोटडी ,भगवंतपुरा, केरिया कला, बहेड़ा ,बडला ,बावड़ी ,गोयला, केसरपुरा ,शोकलिया ,पीपरोली ,माधोपुरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम 9:30 बजे बाद से मध्यम रात्रि तक रिमझिम वर्षा शुरू चलती रही । वर्षा के कारण सड़के गीली हो गई वही किसान माधोपुरा निवासी कालूराम प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, ने बताया कि तेज वर्षा के साथ महावट होने की उम्मीद जगी है।इस बारिश से चने मे फायदा हुआ । ठण्ड के कारण शनिवार सुबह से ग्रामीण जगह जगह अलाव तापते हुए नजर आए ।सराना 12 मिल पर बडी सर्दी के कारण कड़ी – कचोरी के साथ चाय की दुकानों पर चाय का लुफ्त उठाते हुए लोग नजर आए । शाम होते होते तक सर्द हवाए चलती रही । अलाव ताप्ते दिखे रामप्रसाद शर्मा, प्रह्लाद प्रजापत, मोहन लाल प्रजापत, मदनलाल प्रजापत, महेंद्र प्रजापत, पप्पू प्रजापत, हरि देवी, बन्शी प्रजापत, रामनिवास, हंसराज प्रजापत सोकलिया सर्दी मे अलावा सहारा लेते हुए ।

