DESH KI AAWAJ

नसीराबाद रेलवे स्टेशन का डी आर एन ने किया निरीक्षण

नसीराबाद रेलवे स्टेशन का डी आर एन ने किया निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद छावनी के रेलवे स्टेशन का शनिवार को रेलवे के डी आर एन ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान डी आर एन ने प्लेटफार्म , टिकट काउंटर , पार्किंग आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर नसीराबाद छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार जैन (गदिया ) ने डी आर एन को ज्ञापन देकर बताया कि नसीराबाद छावनी अग्रेजों के शासन काल से है । यहां करीब 50 हजार सैनिक प्रशिक्षण लेते है । ये सैनिक सम्पूर्ण भारत के निवासी हैं । साथ ही नसीराबाद की जनसंख्या भी 50 हजार के करीबन है । इस शहर के आस पास सैकड़ों गांव जुडे है , जो रेल से यात्रा करते है । उन्होंने मांग रखी की यहां से गुजरने वाली समस्त गाडिय़ों का 2 मिनट का ठहराव हो , जयपुर सिकदंराबाद व अजमेर से सिकदंराबाद इन दो गाडियों का भी यहां ठहराव हो । साथ ही जानकारी देकर बताया कि यहां प्लेटफार्म न. 2 पर अधिकतर रात्रि मे गाडियां क्रासिंग होती है । पर वहां न तो प्लेटफार्म बना हुआ है ,ना ही प्रयाप्त मात्रा मे रोशनी के साथ पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध है । इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है , जिसमे विशेष कर बुजुर्ग व बच्चों को चढने उतरने मे परेशानी आती है । जिस पर डी आर एन अधिकारियों से बात कर शीध्र कार्य करवाने का आश्वासन दिया । इस निरीक्षण के समय स्टेशन के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण साथ थे ।

admin
Author: admin