डॉ रूमा देवी द्वारा बाङमेर के चवा गांव में दस करोङ के आधुनिक खेल मैदान बनाने की पहल
दिव्यांग जगत
संवाददाता – सवाई प्रजापति
बाड़मेर / राजस्थान
डॉ रूमा देवी द्वारा बाङमेर के चवा गांव में दस करोङ के आधुनिक खेल मैदान बनाने की पहल
प्रथम फेज में 2 करोड़ 32 लाख होंगे खर्च
बाङमेर- अंतरराष्ट्रीय फैशन डिज़ाइनर, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की अध्यक्ष डॉ़ रूमा देवी ने जिले के खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने की अनुकरणीय पहल की है।
जिसके तहत रूमादेवी- सुगणी देवी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स प्रोजेक्ट लांच किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायत चवा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हेतु 10 करोङ की लागत से खैल मैदान तैयार करवाया जा रहा है, इस माँडर्न स्टेडियम में राजस्थान की विषम परिस्थितियों को देखते हुए अलग-अलग खेलों के वातानुकूलित कोर्ट तैयार करवाए जाएंगे।
चवा गांव में खेल मैदान के शुरुआती प्रथम चरण में 2 करोङ 32 लाख की राशि खर्च करके निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
थार की बेटियों के सपनो को करेगी साकार, हजारों रूमा के सपनो को लगेंगे पंख
श्रीमती रूमादेवी-सुगणी देवी स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स परियोजना समन्वयक हरि गढवाल ने बताया कि रूमादेवी का बचपन में विधालय छूट गया जिससे खेल के क्षेत्र में अपने अरमानो को साकार नहीं कर पाई लेकिन अपने हुनर के जरिए हजारों महिलाओं को सशक्त बनाया। अब जिले के ग्रामीण क्षेत्र की हजारो बेटों- बेटियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु एक अत्याधुनिक सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण करवाएगी।
प्रतिकूल मौसम होने पर भी बेटियों को खेल में नहीं आएगी कोई रूकावट
डॉ रूमा देवी ने बताया कि पश्चिमी रेगिस्तान में तापमान 50 डिग्री तक पहुंचता है तथा ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियां अपने कई खेलों की प्रैक्टिस खुले मैदान में नहीं कर पाती, उसके लिए इस खेल स्टेडियम में इंडोर गेम की पूरी व्यवस्था रहेगी जिससे गर्ल्स अपना अभ्यास निरंतर जारी रख सकेगी एवं मौसम के प्रतिकूल प्रभाव सर्दी, गर्मी, बारिश के दौरान भी खेल मैदान में कोई रुकावट पैदा नहीं होगी।
विभिन्न तरह की माँडर्न फैसिलिटी होने से रूरल यूथ का खेलों की ओर झुकाव बढेगा,जिसमें विशेष रूप से बालिकाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल पायेगा।
ये सुविधाएं मिलेगी खेल मैदान में
ग्रामीण विकास चेतना संस्थान के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि खेल मैदान में एडमिन ब्लॉक 5150 वर्ग फिट में, ऐथैलेटिक ट्रेक 6 लेन 300 मीटर में, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो के लिए मल्टीप्रपज स्टेडियम 30,000 वर्ग फिट में, पवेलियन निर्माण 3690 वर्ग फिट में, टेबल टैनिस कोर्ट 1550 वर्ग फिट में, बैडमिटन कोर्ट 4080 वर्ग फिट में, कबड्डी मैदान 5450 वर्ग फिट में, बॉस्केटबॉल मैदान 9700 वर्ग फिट में, वॉलीबॉल कोर्ट 5450 वर्ग फिट में, बॉक्सिंग और कुश्ती के लिए मैदान निर्माण 1700 वर्ग फिट में स्विमिंग पूल 13,350 वर्ग फिट में हॉस्टल ब्लॉक 6970 वर्ग फिट में सार्वजनिक प्रसाधन 700 वर्ग फिट में और योगा मेडिटिसन सेंटर सहित खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग छात्रावास व्यवस्था और जिला स्तरीय प्रतियोगिता से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के टूर्नामेंट करवाने की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहेगी


