चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ इंद्रजीत सिंह ने नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय का किया निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ इंद्रजीत सिंह ने नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय का किया निरीक्षण
अजमेर जिले के नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय का आज चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण कर अस्पताल मे अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार करने के सख्त निर्देश दिये।
ओपीडी व मरीज पर्ची काउंटर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था नहीं होने पर बुजुर्गों को परेशान होता देख संयुक्त निदेशक डॉ इंद्रजीत सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को वरिष्ठ नागरिकों के लिए मरीज पर्ची काउंटर की अलग से व्यवस्था कर उस पर फ्लेक्स लगाने के सख्त निर्देश देते हुए एक अलग से काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मौजूद समाज सेवी अजय गर्ग ने इंदरजीत सिंह को बताया कि अस्पताल की लैब में सीबीसी व डेंगू की जांच नही की जा रही है । यहां पर 6 दवा काउंटर स्वीकृत है । केवल ओपीडी समय में तीन दवा काउंटर ही खुले रहने के कारण दवाइयां लेने में मरीजो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी दवा काउंटर पर अलग से कोई व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नहीं की गई है । ओपीडी में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । साथ ही सोनोग्राफी नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । जिससे सभी मरीजों को निजी सोनोग्राफी सेंटरो से सोनोग्राफी कराने को मजबूर होना पड़ता है । कांग्रेसी नेता विनोद जादम ने संयुक्त निदेशक इंद्रजीत को बताया कि उनकी बुजुर्ग माता की गत दिनों तबीयत खराब हो गई थी । अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां पर जांचें नही की गई । जिस पर निजी लैब से करानी पड़ी । लेबर रूम के बाहर लॉबी में पंखे नही होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । साथ ही लेब परिसर में भी पंखों की व्यवस्था नही होने के कारण गर्मी के कारण मरीजों का हाल बेहाल हो जाता है । संयुक्त निदेशक इंद्रजीत सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को लेबर रूम के बाहर लॉबी में व लेब परिसर में तुरंत प्रभाव से पंखे लगाने के लिए निर्देश दिए । साथ ही लेब का निरीक्षण कर वहां पर मौजूद लैब टेक्नीशियन व लेब प्रभारी डॉक्टर नीरज नगर से भी व्यवस्थाओ की जानकारी लेकर व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए । साथ ही मौसमी बीमारी को देखते हुए सीबीसी व ड़ेंगू की जांच तुरंत करने के लेब प्रभारी को निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक डॉक्टर इंदरजीत सिंह ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन को शीध्र सुधार करने के निर्देश दिए । साथ ही नेत्र रोग विशेषज्ञ श्रवण लाल से भी संयुक्त निदेशक ने अस्पताल में मरीजो के मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने के निर्देश दिये। अस्पताल में स्थापित कृष्णा लेब के काउंटर पर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण कर कमरे मे मौजूद सीलन व टूट फूट को सुधारने के मौजूद कार्मिक को निर्देश दिए । सहायक निदेशक इंद्रजीत सिंह ने सभी शहरवासियों को आश्वस्त किया कि राजकीय सामान्य चिकित्सालय में काफी समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा । जिससे कि इलाज में आमजन को परेशानी का सामना नहीं पड़े । व अस्पताल में सोनोग्राफी डॉक्टर की भी शीध्र व्यवस्था की जायेगी। ज्ञात रहे अस्पताल प्रबंधन की मनमानी के चलते अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक रामस्वरूप लांबा ने भी गत 4 अक्टूबर को अस्पताल प्रबंधन को पत्र प्रेषित कर व्यवस्था सुधारने के अल्टीमेटम दिया था।

