दो सौ पचास मण अनाज व सरसो की खल गौ माता के लिए किया दान
दो सौ पचास मण अनाज व सरसो की खल गौ माता के लिए किया दान
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डवार उपखण्ड के समीपवर्ती चिरूनी बाबा मनिराम गौशाला मे खैरथल कस्बे के बाजार व अनाज मन्डी के व्यापारीयो ने बाबा मनीराम सामुहिक गौशाला चिरूनी में दो सौ पचास मन अनाज व सरसो की खल गौ माताओ के लिए भेजी है ।इस पुनीत कार्य में भामाशाह सुरेश चन्द गुप्ता जाखड़ ने सभी के जन सहयोग से खल,अनाज,गुड़ सहित गौशाला में भिजवाया है । गौशाला के सदस्य वीरेन्द्र सुमन ने कहा कि गौ माता की सेवा ही मानव का धर्म हैं। गौशाला कमेटी ने सभी व्यापारियो व भामाशाह सुरेशचन्द गुप्ता जाखड़ सहित सभी गौ प्रेमियो को साधुवाद व आभार जताया ।इस मौके पर रत्तीराम अध्यक्ष, अजीत,महेन्द्र,सुरजभान,
विक्रम,चेतराम ,अशोक ,सुरेन्द्र ,प्रदीप सहित अनेक गौ प्रेमी उपस्थित रहे।


