मंत्री टीकाराम जूली से मिले दिव्यांग, क्या कहा मंत्री ने ?
दिव्यांग जन कल्याण संस्थान के सदस्यों द्वारा पेंशन बढ़ाने की की गई मांग
मालाखेड़ा (सतीश कुमार चौधरी)
मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के जमालपुर स्थित कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने अध्यापक पद से सेवानिवृत्त भंवर सिंह के कार्यक्रम में शिरकत की जहां पर उन्होंने दिव्यांग जन कल्याण संस्था अध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी से भी मुलाकात कर बातचीत की जहां दिव्यांगों की ओर से पेंशन बढ़ोतरी की मांग कैबिनेट मंत्री से की गई तथा उन्होंने पेंशन बढ़ाने का आश्वासन दिया इस मौके पर अवधेश सिंह, फूल सिंह, सीताराम गुर्जर, आदि दिव्यांगजन भी मौके पर मौजूद रहे।


